वजन 300 किलो फिर भी ब्वॉयफ्रेंड के लिए और मोटी होनी चाहती है ये महिला
नई दिल्ली। दुनिया में अजीबो-गरीब शौक वाले लोगों की कमी नहीं है। कोई पतले होने के लिए परेशान है तो एक महिला ऐसी भी है जो दुनिया की सबसे मोटी महिला बनना चाहती है। 27 साल की मोनिका का वजह 300 किलो है, लेकिन वो अभी और मोटी होना चाहती है। मोनिका दुनिया के सबसे मोटी महिला का खिताब पाना चाहती है।

ब्वॉयफ्रेंड के लिए होना चाहती है मोटी
मोनिका चाहती है कि वो इतनी मोटी हो जाए कि हिल भी न सकें। मोनिया ये सब अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए कर रही है। उसे मोटा करने के लिए उनका ब्वॉयफ्रेंड भी साथ देता है। मोनिका का वजन बढ़ाने के लिए उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे 1 दिन में 8000 कैलरी खिलाता है। मोनिका अपना वजन बढ़ाने के लिए 6 बिस्किट, सेरेल, 2 वेट गेन शेक, 4 मैकचिकन सैन्विच,4 डबल चीज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, 30 चिकन नगेट्स, चीज, टेको बेल ट्रीट्स और गैलन ऑफ आइसक्रीम खाती हैं।
क्यों वजन बढ़ाना चाहती है
मोनिका कहती हैं कि मोटा होना मेरे बॉयफ्रेंड के लिए सेक्शुअल फ़ैंटसी है। मोनिका अपने शरीर से और अपने मोटापे से प्यार करती है। उसका लक्ष्य है कि वो 450 किलो का वजन पा लें। वो कह ती है कि जब मैं हिल भी नहीं सकूंगी तब मैं मिश्र के युग की उन रानियों की तरह हो जाऊंगी जो जितनी मोटी होती थीं, उन्हें उतना ही प्यार मिलता था। मोनिका इ स मोटापे के साथ ही बच्चे पैदा करना चाहती है। मोनिका एक यट्यूब चैनल चलाती है और इससे होने वाली कमाई को अपने मोटापे को बढ़ाने के लिए खर्च करती है।












Click it and Unblock the Notifications