बड़े और बेहद घने बालों के साथ पैदा हुआ बच्चा, लोगों ने समझा चमत्कार, बाद में पता चली सच्चाई

नई दिल्ली, 19 जून: दुनिया के हर कोने में कोई ना कोई चौंकाने वाली घटना हर रोज होती रहती है। पहले के जमाने में कम्यूनिकेशन इतना ज्यादा मजबूत नहीं था, जिस वजह से कई मामले दबे रह जाते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया का दौर है। इस दौर में रोजाना नए-नए चमत्कार और कुदरत के करिश्मे देखने को मिलते रहते हैं। अब एक नवजात का फोटो वायरल हो रहा, जिसके बाल देखकर सब हैरान हैं।

आयरलैंड का है मामला

आयरलैंड का है मामला

दरअसल जब भी कोई बच्चा पैदा होता है, तो उसके बाल बहुत ही छोटे रहते हैं। बाद में उम्र के साथ ही बालों की भी ग्रोथ होती है, लेकिन उत्तरी आयरलैंड में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर पैदा होते ही एक बच्चे के असाधारण घने भूरे बाल दिखे। जिसको देखकर डॉक्टरों के साथ घर वाले भी हैरान हैं। आमतौर पर इतने बड़े बाल बच्चों को डेढ़-दो साल की उम्र तक आते हैं।

हर हिस्से में बढ़ रहे बाल

हर हिस्से में बढ़ रहे बाल

बच्चे की मां शैनन आयरेस ने बताया कि वो उसे जैक्सन जेम्स नाम से बुलाती हैं। वो अभी तीन महीने का है और उसके सिर के साथ शरीर के सभी हिस्सों में बाल तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है। जब भी कोई शख्स उनके बच्चे की ये खूबी देखने आता है, तो वो उसे दिखाती हैं। कुछ लोग तो मजाक में बोल भी देते हैं कि उनके बेटा जल्द ही हेयर कट के लिए सैलून जाने लगेगा।

डॉक्टरों ने बताई वजह

डॉक्टरों ने बताई वजह

वैसे शुरू में लोग इसे चमत्कार मान रहे थे, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने बाल बढ़ने की वजह पता लगा ली। उन्होंने बताया कि बच्चा समय से पहले पैदा (Premature Baby) हो गया। साथ ही उसमें हाइपरिन्सुलिनिज्म नामक एक दुर्लभ जन्मजात बीमारी का पता चला है, जो 30 हजार में से एक बच्चे को होती है। इस बीमारी में बच्चे का पैंक्रियाज ज्यादा इंसुलिन बना देता है, जिससे उसका शुगर लेवल लो रहता है। उसी को कंट्रोल करने के लिए डायज़ॉक्साइड नामक दवा दी जाती है। इसी दवा का साइड इफेक्ट है कि बच्चे के बाल इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+