जानिए मृत नई नवेली दुल्हन के भूत ने कैसे सुलझाई अपनी मौत की गुत्थी? दोषी को पहुंचाया जेल
126 साल पहले एक नई नवेली दुल्हन की शादी की तीन महीने बाद ही अचानक मौत हो गई। सभी ने इस मौत को सामान्य माना। लेकिन, मृत दुल्हन की मां के सपने में लगातार 4 रात तक बेटी की रूह आती रही। उसने अपनी मौत की गुत्थी सुलझाने में म
कहते हैं ऊपर वाले के घर देर भले ही हो, लेकिन अंधेर नही है। जब उसकी लाठी पडती है तो आत्माएं भी आकर आपके गुनाहों का राजफाश कर देते हैं। जी, हां कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य में आज से 126 साल पहले सामने आया था।
जब एक मृत नई नवेली दुल्हन के भूत ने अपनी ही मौत की गुत्थी सुलझाने में मदद की। साथ ही आरोपी को उसके अंजाम तक पहुंचाया। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा...

मामला वर्जीनिया राज्य स्थित ग्रामीण क्षेत्र ग्रीन बियर काउंटी का है। यहां साल 1897 में एक इरास्मस एडवर्ड शू नाम का लोहार रहता था। उसने अपने ही गांव की एक एल्वा जोना हीस्टर पुत्री मैरी जेन हीस्टर से शादी की। तीन महीने बाद एक दिन लोहार पति जब काम पर से वापस लौटा तो उसकी नई नवेली दुल्हन मरी हुई अचेत अवस्था में मिली। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर को सूचना दी गई।
लेकिन, डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही पति एडवर्ड ने पत्नी के शव को बाथरूम में ले गया। नहला कर कपड़े बदलकर बिस्तर पर लिटा दिया। उसके बाद लाश के पास ही रोता रहा। डॉक्टर कुछ देर पहुंचे। लेकिन, मेडिकल परीक्षण करने की इजाजत एडवर्ड ने नहीं दी। उसके बाद दफना दिया गया।
मरी दुल्हन ने खुद उठाया हत्या से पर्दा
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, मृत महिला एल्वा की मां मैरी जेन हीस्टर का दावा था कि एल्वा की मौत के कुछ दिन बाद अचानक उनके सपने में बेटी आई। इस दौरान कमरा पूरी तरह ठंडा हो जाता था। धुएं के बादल अचानक छा जाते थे। एक तेज रोशनी के बीच महिला की रूह सामने मां कहकर आवाज देती। धुंए के छंटते ही बेटी एल्वा सामने खडी मिली। उसने अपनी मौत की पूरी कहानी बताई कि अचानक कैसे उसकी मौत हो गई।
पति ने तोड़ दी थी दुल्हन की गर्दन
हीस्टर ने दावा किया कि बहुत ही क्रूर आदमी है। शादी के बाद मारता पीटता था। एक रात जब खाने में मीट नहीं बना सकी तो पति एडवर्ड ने बहुत मारा। मेरी गर्दन तोड़ दी। चार रात मैरी जेन हीस्टर को ऐसे सपने आए। जिसके बाद मैरी जेन हीस्टर सरकारी वकील जॉन प्रेस्टन के पास पहुंची और बेटी की मौत की फाइल दोबारा ओपन कराने की अपील की।
आत्मा की गवाही से दोषी पकड़ा गया
कोर्ट के आदेश से प्रेस्टन ने शव को कब्र से निकलवाकर जांच करवाई। जिसमें पाया गया कि एल्वा की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। गर्दन पर हमले के निशान पाए गए। वहीं, सख्ती से पूछताछ में इरास्मस एडवर्ड शू टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications