'मैं तुम्हारे लिए मर जाऊंगी...' जोश-जोश में ये क्या बोल गईं सांसद साहिबा, वायरल हो गया VIDEO
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड का सबसे कम उम्र की एक सांसद का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने दिसंबर 2023 में दिया था। अपने जोरदार भोषण में 21 वर्षीय सांसद ने अपने मतदाताओं से वादा करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
सांसद ने कहा कि मुझे असल में ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने पिछले साल ते पेटिहाना की 50वीं वर्षगांठ के लिए संसद की सीढ़ियों के बाहर अपना पहला भाषण दिया है। दरअसल, सांसद ने जोश-जोश में कहा कि मैं आपके लिए मर जाऊंगी...

माईपी-क्लार्क ने कहा कि मैंने भाषण... अपने दादा-दादी को समर्पित किया... हालांकि, आज का ये भाषण... हमारे सभी बच्चों को समर्पित है।
21 वर्षीय एओटेरोआ 1853 के बाद से सबसे कम उम्र की सांसद हैं। वह पिछले साल अक्टूबर में नानाया महुता को हराने के बाद न्यूजीलैंड की संसद के लिए चुनी गईं, जो 2008 में इसके गठन के बाद से इस सीट पर काबिज थीं और साल 1996 से सांसद रही हैं।
माईपी ने अपना भाषण सभी तामरिकी माओरी को समर्पित किया। माईपी-क्लार्क ने कहा, आप बिल्कुल फिट हैं। आप बिल्कुल फिट हैं।
21 साल की इस युवा सांसद के लिए राजनीति कोई नई बात नहीं है। माईपी के परदादा वायरमु कटेने 1872 में क्राउन के पहले माओरी मंत्री थे, जबकि उनकी चाची हाना हेमारा, 1972 में न्यूजीलैंड संसद में माओरी भाषा को लेकर चर्चा में आई थीं।
'द गार्जियन" की रिपोर्ट के अनुसार, उनके दादा टैटिमु माईपी ने हैमिल्टन की औपनिवेशिक विरासत और माओरी के प्रति अन्यायपूर्ण रवैये के विरोध के प्रतीक के रूप में कैप्टन जॉन हैमिल्टन की एक मूर्ति को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया।












Click it and Unblock the Notifications