अस्पताल में महिला मरीज लगी रोने, डॉक्टर ने इसका भी लगा दिया चार्ज
वाशिंगटन, 18 मई: अस्पताल वाले अक्सर मरीज का बिल बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करते इसके कई नमूने सामने आ चुके हैं। डॉक्टर्स को धरती का भगवान कहा जाता है। और इसके सैकड़ों उदाहरण कोरोना महामारी के दौरान देखने को मिल चुके हैं। लेकिन अमेरिका के एक अस्पताल में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जब अस्पताल ने रोने के लिए एक महिला से 40 डॉलर यानी 3000 रुपए चार्ज किए।

अस्पताल में रोने के लिए 40 डॉलर
न्यूयॉर्क की एक महिला ने एक बाद एक कई ट्वीट कर दावा किया है कि उसकी बहन से अस्पताल में रोने के लिए 40 डॉलर या लगभग 3,000 रुपये लिए गए थे। यूजर जिनका नाम केमिली जॉनसन है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अस्पताल के बिल को शेयर किया, जिसमें मरीज रोगी, उसकी बहन पर किए गए कई टेस्ट और एनालिसिस को दिखाया गया गया था। बिल में 'ब्रीफ इमोशन' के नाम से $ 40 की राशि के बारे में लिखा गया है।

Tweet करके महिला ने बताई हकीकत
एक के बाद एक ट्विटर करके मरीज की बहन केमिली ने लिखा, "मेरी छोटी बहन वास्तव में हाल ही में हेल्थ कंडिशन से जूझ रही है और आखिरकार उसे एक डॉक्टर को देखने को मिला। उन्होंने रोने के लिए उससे $40 का फीस चार्ज लिया।" बाद के ट्वीट में यूजर ने बताया कि उसकी बहन एक "दुर्लभ बीमारी" से पीड़ित है और सही केयर के लिए संघर्ष कर रही है। महिला के दावों के मुताबिक बीमारी उसे निराश और असहाय महसूस कराती है, यही वजह है कि वह डॉक्टर के पास इमोशनल हो गई, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे $ 40 की फीस चार्ज की।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
इसी के साथ अगले ट्वीट में रेट का अंतर था। केमिली ने अपनी बहन के रोने का बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हीमोग्लोबिन टेस्ट की तुलना में रोने के लिए उससे ज्यादा फीस वसूली गई। जो कि उसने ट्वीट करके बताया। केमिली को दिए गए बिल से नेटिजन्स भी हैरान नजर आए। कई लोगों ने सवाल किया कि यह किस तरह का हेल्थ सिस्टम है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। पिछले साल अक्टूबर में एक महिला ने सर्जरी के बाद अपने बिल की एक तस्वीर अपलोड की थी, जहां उससे उसी कारण से $11 का शुल्क लिया गया था, जिस कारण केमिली की बहन से $40 का शुल्क लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications