VIDEO: लड़के की कमर पर उग आई 70 सेंमी की पूंछ, लोग बता रहे हैं हनुमान का अवतार!

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: इंसानों को बंदरों का पूर्वज माना जाता है। लेकिन समय के साथ इंसानों और बंदरों का काफी भिन्नता आ गई है। लेकिन कभी आपने सुना है कि, किसी इंसान की कमर पर बंदर की तरह पूंछ हो। जी हां आपने सही सुना। मामला नेपाल से आया है जहां एक लड़का चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इस लड़के की कमर पर एक पूंछ निकल आई है। इसके बाद एक स्थानीय पुजारी ने उसे भगवान हनुमान का अवतार बता दिया।

लोग लड़के को हनुमानजी का अवतार मान रहे हैं

लोग लड़के को हनुमानजी का अवतार मान रहे हैं

मीडिया रिपोर्ट में बताया कि लड़के का नाम देशांत अधिकारी है और इसकी उम्र करीब सोलह साल की है। कुछ दिनों पहले इस लड़के की पीठ के निचले हिस्से में बाल उगना शुरू हुए और देखते ही देखते इसकी लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर हो गई। अब उन बालों की चोटी बनाकर उसे पूंछ का रूप दे दिया गया है जिसे भगवान से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोग तो इस लड़के को हनुमानजी का अवतार मान रहे हैं।

लड़के पर इलाज का नहीं हुआ कोई असर

लड़के पर इलाज का नहीं हुआ कोई असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के लिए देशांत के माता-पिता उसे नेपाल और भारत के कई हॉस्पिटल्स लेकर गए, लेकिन कोई भी उसकी पूंछ को बढ़ने से नहीं रोक पाया। बाद में देशांत को उसके पैरेंट्स एक पुजारी के पास लेकर गए। उन्होंने देशांत को भगवान हनुमान का अवतार बता दिया। इसके बाद पूंछ को लेकर देशांत और उसके पैरेंट्स में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी हुई, लोग उसे देखने पहुंचने लगे। हालत यह है कि लड़के की पूंछ देखने के लिए वहां लोग आने लगे।

जन्म के पांच दिन बाद दिखी थी पूंछ

जन्म के पांच दिन बाद दिखी थी पूंछ

रिपोर्ट के मुताबिक, रीढ़ की हड्डी की सबसे निचली हड्डी यानी कॉकक्सिक्‍स से निकली इस पूंछ को देशांत के माता-पिता ने उनके पैदा होने के करीब 5 दिन बाद देखा था। लड़के के माता-पिता का कहना है कि वह कुछ डॉक्टरों से संपर्क में हैं। हालांकि फिलहाल उन्होंने पूंछ को काटने के लिए मना किया हुआ है। वहीं देशांत का कहना है कि पहले उसको अपनी पूंछ दिखाने में शर्म आती थी, लेकिन अब बिल्कुल भी नहीं शर्माते।

लड़के के वीडियो हुए वायरल

लड़के का कहना है कि, टिकटॉक पर मेरा एक वीडियो वायरल हो गया. अब मुझे हजारों लोग मेरी पूंछ की वजह से जानने लगे हैं और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। देशांत की पूंछ 70 सेंटीमीटर तक हो चुकी है। सोशल मीडिया पर देशांत को लेकर कई वीडियोज बन चुके हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, पुजारी ने उन्हें पूंछ नहीं काटने की सलाह दी। पुजारी का मानना है कि इस लड़के के पास अलौकिक शक्ति हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+