भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, टिकट घर महाराष्ट्र में तो प्लेटफॉर्म गुजरात में, चार भाषाओं में अनाउंसमेंट
Navapur Railway Station: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में नवापुर रेलवे स्टेशन एक अनोखा रेलवे स्टेशन है जिसका टिकट घर महाराष्ट्र में तो प्लेटफॉर्म गुजरात में पड़ता है।

Navapur Railway Station: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में नवापुर रेलवे स्टेशन एक अनूठा रेलवे स्टेशन है जिसका एक हिस्सा गुजरात के तापी जिले में और दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में है। इस स्टेशन के बारे में जो भी सुनता है वह हैरान हो जाता है। यहां तक कि इसका प्लेटफॉर्म वाला हिस्सा भी बंटा है। एक भाग गुजरात में तो एक भाग महाराष्ट्र में। इतना ही नहीं बैठने वाली सीट भी आधी-आधी बांट दी गई है। एक हिस्सा महाराष्ट्र को तो एक हिस्सा गुजरात को दी गई है।
बंटवारा के चलते बनी यह स्थिति
जब नवापुर स्टेशन (Navapur Railway Station) बना था तब महाराष्ट्र और गुजरात का बंटवारा नहीं हुआ था। 1 मई, 1961 को जब मुंबई प्रांत का विभाजन हुआ, तो इसे दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में विभाजित किया गया। इसी बंटवारे में दोनों राज्यों के बीच नवापुर स्टेशन आया और तभी से इसकी एक अलग पहचान है। मजबूरी में इस स्टेशन को दोनों राज्यों के लिए एक सहमति पर छोड़ दिया गया। हालांकि इसके लिए दोनों राज्यों में कभी विवाद नहीं हुआ।
टिकट खिड़की महाराष्ट में तो स्टेशन मास्टर गुजरात में बैठते हैं
इस स्टेशन की टिकट खिड़की महाराष्ट्र में पड़ती है, जबकि स्टेशन मास्टर गुजरात में बैठते हैं, इतना ही नहीं इस स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं में अनाउंसमेंट भी होता है। जानकारी चार भाषाओं हिंदी, गुजराती अंग्रेजी और मराठी में भी लिखी गई है, इसलिए महाराष्ट्र और गुजरात दोनों से आने वाले यात्रियों को समझना आसान है।
बेंच का आधा हिस्सा महाराष्ट्र तो आधा हिस्सा गुजरात में
नवापुर रेलवे स्टेशन (Navapur Railway Station) पर एक बेंच भी है, जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में और आधा गुजरात में है। इस बेंच पर बैठने वालों को यह ध्यान रखना होता है कि वे किस राज्य में बैठे हैं, इस स्टेशन पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां दूर-दूर से लोग फोटो खिंचवाने आते हैं. इस स्टेशन की टिकट खिड़की महाराष्ट्र में पड़ती है, जबकि स्टेशन मास्टर गुजरात में बैठते हैं, इतना ही नहीं इस स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं में अनाउंसमेंट भी होता है।
अनाउंसमेंट भी चार भाषाओं में
जानकारी चार भाषाओं हिंदी, गुजराती अंग्रेजी और मराठी में भी लिखी गई है, इसलिए महाराष्ट्र और गुजरात दोनों से आने वाले यात्रियों को समझना आसान है।












Click it and Unblock the Notifications