चार साल के बच्चे ने की ऐसी शैतानी कि मां की जान पर बन आई, बुलाना पड़ा पुलिस
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। बच्चों शैतानी में कभी ऐसा कुछ कर गुजरते है जिससे बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। इनकी ऐसी शैतानियों पर पेरेंट्स को गुस्सा तो आता है लेकिन अनजाने में हुई गलती समझकर उन्हें समझाना ही हमारे पास विकल्प होता है ताकि आगे कभी वो ऐसा काम ना करें। ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महज चार साल के बच्चे ने अपनी मां के साथ खेल-खेल में ऐसी मुसीबत में फंसा दिया जिसके मां की जान पर बन आई।

मां के गले में बच्चे ने लगा दिया साइकिल का लॉक
दरअसल, चार साल के बच्चे ने अपनी मां के गले में खेलते हुए बंद कर दिया। नंबर कोड से खुलने वाला लॉक लगा दिया इसके बार वो लॉक कॉम्बिनेशन भी भूल गया। ये साइकिल का लॉक था जिसे बच्चे ने अपनी मां के गले में फिट कर दिया टाइट होने के कारण मां का गला घुटने लगा।शाहरुख और गौरी से आर्यन ने वीडियो कॉल पर जेल से की बात,क्या ये सुविधा सबके लिए होती है ? जानें नियम

लॉक से घुटने लगा मां की दम
ये घटना चीन के जियांगशू प्रोविंस की है जहां चार साल के बच्चे ने ऐसा अपनी मां के साथ किया। बच्चे ने साइकिल के यू शेप वाले लॉक को साइकिल से निकाला और मां के गले में बंद कर दिया और लॉक कॉम्बिनेशन भी भूल गया और मां का दम घुटने लगा था। मां के गले में जब बच्चे ने लॉक लगाया तो वो घर की सफाई करने में व्यस्त थी जिस कारण उनको अंदाज़ा भी नहीं था, कि बेटा गले में लॉक लगा देगा।

बच्चे ने लॉक का कॉम्बिनेशन बदल दिया और भूल गया
मां को लगा कि बच्चे ने खेल में लगाया है और क्योंकि मां भी लॉक नंबर जातनी थी तो उन्हें लगा वो तुरंत खोल लेकिन परेशानी तब बढ़ गई जब मां को पता चला कि बच्चे ने लॉक का कॉम्बिनेशन ही बदल दिया था। मां ने पुराना नंबर डाल कर खोलना चाहा तो लॉक नहीं खुला क्योंकि नंबर बच्चे ने बदल दिया था और वो भूल गया।

मदद के लिए बुलाई पुलिस
जब मां का दम घुटने लगा तो घर में कोई नहीं था इसलिए मां ने पुलिस को कॉल किया और मदद के लिए बुलाए। पुलिस और स्थानीय फायरफाइटर्स फटाफट मौके पर पहुंचे उन्होंने गले को बचाने के लिए तौलिया रखा और वायर धीरे-धीरे काटा और मां की जान बच गई।

वीडियो देखकर लोग दे रहे ये रिएक्शन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और बच्चें की इस हरकत पर हैरान हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बच्चे को खेलने में उसकी क्या सीमाएं है ये सिखाना होगा। वहीं बच्चे को डिसिप्लिन सिखाने की सीख दे रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications