शाहरुख और गौरी से आर्यन ने वीडियो कॉल पर जेल से की बात,क्या ये सुविधा सबके लिए होती है ? जानें नियम
मुंबई, 16 अक्टूबर। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान ड्रग केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान ने जेल के अंदर से अपने पिता शाहरुख खान और माँ गौरी खान से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये सुविधा सबके लिए होती है या फिर वीआईपी होने के कारण आर्यन को ये सुविधा मिल गई। आइए जातने हैं क्या कहता हैं कानून?

आर्यन को 20 अक्टूबर तक भेजे गए है जेल
पहले बता दें मुंबई तट पर क्रूज पार्टी में ड्रग्स से संबंधित मामले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने आर्यन को अरेस्ट किया था। शाहरुख खान के नामचीन वकील मनशिंदे की भी कोई दलील कोर्ट ने नहीं सुनी और जमानत नहीं दी। जिसके बाद 20 अक्टूबर तक आर्यन को मुंबई के आर्थर रोड जेल में कैदियों के साथ कॉमन बैरेक में रखा गया है।

वीडियो कॉल की ये सुविधा क्या सबके लिए होती है?
कोर्ट के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आर्यन ने रविवार को अपनी मां गौरी और पिता शाहरुख खान से वीडियो कॉल पर बात की। मां से बात करते हुए आर्यन फूट फूट कर रोने लगे। वहीं मीडिया में ये खबर आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि वीडियो कॉल की ये सुविधा क्या सबके लिए होती हैं। क्या ये कानून के अंतर्गत है या आर्यन को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा हरा है?
Recommended Video

जानें क्या है नियम
बता दें कोरोना काल में कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें परिजनों से मुलाकात करवाना रिस्की होता है इस कारण कैदियों की सुरक्षा के लिए कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने ई- मुलाकाती सेवा अप्रैल 2020 में ही शुरू की गई है। बंदी इससे सीधे अपने परिजनों के मोबाइल पर वीडियो कॉल से बात कर सकते हैं। ई मुलाकाती के लिए बंदियों के परिजनों को नेशनल प्रीजन इन्फार्मेशन पोर्टल पर जाकर ई मुलाकाती पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

आर्यन को नियम के अंतर्गत ही ये सुविधा दी गई
जेल के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है और बताया विचाराधीन कैदियों को हफ्ते में एक या दो बार वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिजनों से बात करने की परमीशन होती है। इसी सुविधा के तहत आर्यन खान को पापा शाहरुख खान और मां गौरी खान से बात करने की परमीशन दी गई।

शाहरुख ने आर्यन को 4,500 रुपये का मनी ऑर्डर भेजा
जेल अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि कैदियों को एक सीमा तक अपने पास पैसे रखने की अनुमति होती है। जिसे वो कैंटीन से अपने लिए सामान खरीदने के लिए खर्च कर सकते हैं। शाहरुख खान ने आर्यन को 4,500 रुपये का मनी ऑर्डर भेजा है, जो उन्हें दे दिया गया है। आर्यन को भी वो ही खाना दिया जा रहा है जो बाकी विचाराधीन कैदियों को दिया जा रहा है।खाने को बनाते हुए गुणवत्ता और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications