टॉर्टिला, ब्रेड या फिर पिज्जा! Pizza Day पर स्पेस से आई तस्वीर से हों कन्फ्यूज, NASA के सवाल में छिपा है जवाब
फास्ट फूड की बात हो और पिज्जा का जिक्र ना हो ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि आज इसका नाम आजकल स्ट्रीट फूड के क्षेत्र में सबसे आगे है। दुनिया के कई देशों में ये सबसे पसंदीदा फूड्स शामिल है। इसकी कई सारी वैराइटीज है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। आज यानी 10 फरवरी को नेशनल पिज्जा डे मनाया जाता है। इस मौके पर नासा ने खास तस्वीरें शेयर के पिज्जा के शौकीन लोंगों से सवाल पूछा है। नासा ने कहा कि स्पेस में ये फास्ट फूड कैसे पहुंचा? स्पेस एजेंसी ने कहा कि इसे किसी ने पहुंचाया नहीं बल्कि इसे स्पेस में ही बनाया गया है।
पिज्जा डे की शुरुआत 10th सेंचुरी में नेपल्स द्वारा की गई थी। इस दिन दिन पिज्जा के अलग-अलग फ्लेवर और टेस्ट को सेलिब्रेट किया जाता है। साल में सिर्फ एक ही दिन नहीं है जिस दिन पिज्जा को सेलिब्रेट करते हैं बल्कि इसके अलावा भी कई दिन पिज्जा डे मनाया जाता है, जैसे नेशनल पिपरोनी पिज्जा डे, नेशनल चीज पिज्जा डे, नेशनल डिश पिज्जा डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

ऐसे में नासा कैसे पीछे रह सकता है। नेशनल पिज्जा डे की बधाई देते हुए स्पेस एजेंसी ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक स्पेस यात्री को प्लेट में पिज्जा लिए देखा गया। तस्वीर में दिख रहीं नासा की एस्ट्रोनॉट भूविज्ञानी जेसिका वॉटकिंस हैं, जिन्हें 2017 में नासा ने एस्ट्रोनॉट के रूप में चुना था। तस्वीर के साथ नासा ने लिखा, "हैप्पी नेशनल पिज्जाडे...का यह टुकड़ा...अंतरिक्ष स्टेशन में जीवन दिखाता है। जेसिका वॉटकिंस टॉर्टिला का आनंद ले रही हैं।" नासा ने आगे सवाल करते लिखा, " अंतरिक्ष में टॉर्टिला कैसे बना? हालांकि हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते है...आपका पसंदीदा पिज्जा कौन सा है?"
Happy #NationalPizzaDay! This slice of @Space_Station life shows @Astro_Watkins enjoying the classic meal—modified for space with tortillas. Why?
— NASA (@NASA) February 9, 2024
Tortillas don’t make crumbs. Crumbs can float their way into equipment, and we don't want that. What's your favorite kind of pizza? pic.twitter.com/7woe9FJMCr
1996 में भारत में पिज्जा की एंट्री
दुनिया में सबसे पहले पिज्जा यूनान, इटली अमेरिका में पहुंचा। पहली बार पिज्जा 18 जून 1996 में भारत में आया। कंपनी पिज्ज हट ने इंडिया में अपना पहला आउटलेट बेंगलुरु में खोला था। दिल्ली में 1996 में पहला पिज्जा आउटलेट खोला। बाद में वर्ष 2009 में कंपनी का नाम बदलकर जूबिलेंट फूड वर्क्स लिमिटेड कर दिया गया।
क्या है पिज्जा मार्केट की हिस्ट्री
कंपनी डोमिनोस के 1000 से ज्यादा रेस्टोरेंट है, जो पिज्जा के क्षेत्र में अग्रणी फूड कंपनी है। 19वीं सेंचुरी के आखिर तक पिज्जा स्पेन से लेकर इंग्लैंड, फ्रांस और अमेरिका में भी खूब प्रचलित हो चुका था। न्यूयार्क में पहला पिज्जा रेस्टोरेंट लंबार्डी शुरू किया गया। ये रेस्टोरेंट में 1905 में शुरू हुआ। इसके बाद 1960 के आखिर में दो भाइयों जिनका नाम टॉम और जेम्स था उन्होंने डोमिनिक्स नाम की पिज्जा फास्ट होम डिलीवरी सर्विस शुरू की। 1965 में डोमिनिक्स से बदलकर डोमिनोस कर दिया गया। पिज्ज सेल्स के मामले में यह दुनिया की नंबर वन पिज्जा चेन बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications