'जिंदगी में बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए...' बड़े स्टाइल से नेपाली गाना गा रहा छोटा सा बच्चा, वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो में छोटा सा बच्चा नेपाली गाना गा रहा है। जिस कॉन्फिडेंस के साथ वो गाना गा रहा है, वो वाकई में देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज में अकसर बच्चों के वीडियोज ज्यादा होते हैं। छोटे बच्चे जिस तरह हरकतें करते हैं, वो लोगों को काफी पसंद आता है। नागालैंड के जनजातीय मामलों के मंत्री ने एक बच्चे का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बच्चा बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ गाना गा रहा है। बच्चा पूरे सुर लगाकर जिस अंदाज में नेपाली गाना गा रहा है, वो वाकई देखने लायक है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसका कैप्शन भी बड़ा मजेदार है।
नागालैंड के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बन गए हैं। आए दिन वे सोशल मीडिया पर बड़े शानदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वे अकसर सामाजिक मुद्दों और पर्यटकों के आकर्षण की हर चीज के बारे में बात करते रहते हैं।
Bas itna confidence chahiye life me. 😀
"ज़िन्दगी जीने के लिए नज़रो की नहीं !
— Temjen Imna Along (@AlongImna) January 18, 2023
नज़ारो की ज़रूरत होती है !!" pic.twitter.com/EcGrUnXtUi
हाल ही में छोटे से बच्चे का एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है, जिसमें बच्चा नेपाली गाना गा रहा है। बच्चा स्कूल में है और काफी सारे बच्चों के सामने वो जिस कॉन्फिडेंस के साथ गाना गाता है, वो वाकई में देखने लायक है। बच्चा देखने में भी नेपाली ही लग रहा है।
बच्चे को पूरा का पूरा गाना याद होता है और वो सुर में सुर लगाकर गाना गाता है। पीछे बैठे छोटे बच्चे हंसने लगते हैं लेकिन गाना गा रहे बच्चे को कोई फर्क ही नहीं पड़ता। वो बस कॉन्फिडेंट होकर गाना गा रहा है। मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने पहले भी कहा था कि छोटी आंखें होने का फायदा होता है। मेरी आंखों में कम गंदगी जाती है। जब आप लंबे टीवी शोज देखते हैं तो आसानी से सो भी सकते हैं।
इस तरह के पोस्ट करके वे फैंस के पसंदीदा मंत्री बन चुके हैं। आए दिन वे सोशल मीडिया पर इस तरह के फनी पोस्ट करते हैं। पिछले साल भी उन्होंने नो लाफ चैलेंज लेते हुए नागालैंड के पुलिस अधिकारियों के एक ग्रुप की भी जमकर तारीफ की थी। एक शादी समारोह में नाचते हुए उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि वे के पॉप के कितने बड़े फैन हैं।












Click it and Unblock the Notifications