Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

sea monster भूकंप के बाद समुद्र से निकला बिना चेहरे का रहस्यमयी जीव, लोग बता रहे हैं दूसरी दुनिया का 'राक्षस

mysterious sea monster समुद्र की दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। अभी भी इंसानों को समुद्र के अंदर कई रहस्यमयी जीवों के बारे में मालूम नहीं है। तभी तो कई बार समुद्र में ऐसे जीव निकलकर बाहर आ जाते हैं। जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखे होते हैं। अमेरिका के ऑरगेन स्टेट में एक ऐसा ही जीव समुद्र के किनारे बहकर पहुंचा है। जिसे देखकर हर को हैरान है। ये जीव समुद्र में आए भूकंप के बाद निकला था।

इस समुद्री राक्षस के ना सिर था और ना ही हाथ-पैर

इस समुद्री राक्षस के ना सिर था और ना ही हाथ-पैर

द मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, समुद्र तट के किनारे मिला यह रहस्यमय "समुद्री राक्षस" सफेद बालों के कोट से ढका हुआ है। इस जीव के सबसे पहले ओरेगन राज्य के फ्लोरेंस की रहने वाली मेरिका लिन और उसके प्रेमी एडोनी टेग्नर ने देखा था। पहली नजर में कपल को लगा कि उन्होंने 'समुद्री राक्षस' देख लिया है। क्योंकि अजीबोगरीब सी दिखने वाली ये चीज के ना तो चेहरा था, ना ही हाथ और पैर थे।

शरीर पर उगे थे सफेद बाल

शरीर पर उगे थे सफेद बाल

टेग्नर अपनी क्वाड बाइक समुद्र के किनारे चला रहे थे, यह जीव देखने के बाद वह अपने गर्लफ्रेंड मेरिका के पास आए। उन्होंने बताया कि, मैंने बीच पर समुद्री मॉनस्टर देखा है। मेरिका ने बताया कि, पहले मुझे सुनकर अजीब लगा। फिर में क्वाड पर बैठकर उस जगह पहुंची। मैंने बीच पर कार से बड़ा एक जीव पड़ देखा। उसका पूरा शरीर बालों से भरा हुआ था।

शरीर अंदर से दिख रहा था रहस्यमयी

शरीर अंदर से दिख रहा था रहस्यमयी

मेरिका ने बताया कि, मैंने अपने पैरों से उसे हिला ढुलाकर देखा। उसमें कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह देखने में विशाल मांस के लोथड़ा लग रहा था। मैंने अपने पैर से उसके बालों को महसूस किया, वो बहुत कड़े थे। उसकी बनावट अजीब थी, सिर समझ आ रहा था और ना शरीर के बाकी अंग। वह मांस का ढेर लग रहा था। ऐसा लग रहा था कि उसके अंदर एक पसली का पिंजरा है।

भूकंप के बाद बहकर आया था किनारे

भूकंप के बाद बहकर आया था किनारे

मेरिका ने बताया कि, उससे तेज गंध भी आ रही थी। पहली नजर में मेरिका और एडोनी को लगा कि ये कोई भयानक समुद्री जीव है, जो पानी के अंदर से निकला है। लोकल स्टोर में कस्टम ज्वैलरी बनाने वाली मेरिका ने बताया कि, उन्हें लगता है कि, यह हाल में आए भूकंप के चलते किनारे पर पहुंचा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक्सपर्ट ने बताया सच

एक्सपर्ट ने बताया सच

मेरिका ने इस जीव की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन शेयर किए हैं। जिसके बाद कुछ लोग इसे ग्लोबस्टर बता रहे हैं। ग्लोबस्टर किसी मृत जीव के अवशेषों (मांस) के इकट्ठा होने से बनता है। कपल को मिला ये ग्लोबस्टर शार्क या व्हेल के अवशेष हो सकते हैं। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के मरीन मेमल संस्थान में प्रोग्राम मैनेजर जिम राइस ने भी इसे ग्लोबस्टर बताया है। जिसकी कई महीनों पहले मौत हो चुकी है।

फोटो साभार: Pen News वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+