समुद्र में 'नर्क का दरवाजा'? अंदर से निकल रही अजीब सी चीज, वैज्ञानिक बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा

अमेरिका में समुद्र के अंदर एक छेद मिला है, जो काफी रहस्यमयी है। उसके अंदर से अजीबोगरीब चीजें निकल रहीं।

Mysterious hole

समुद्र की गहराइयों में कई ऐसे राज छिपे हैं, जिन्हें आज तक इंसान भी नहीं सुलझा पाए। अब पानी के अंदर एक बड़ा छेद मिला है। उसमें से लगातार रिसाव हो रहा, लेकिन वैज्ञानिक उसकी संरचना नहीं समझ पा रहे।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक ये रहस्यमयी छेद अमेरिका में ओरेगन के तट के पास स्थित है। हैरानी की बात ये है कि छेद विचित्र रूप से समुद्र में पानी का रिसाव कर रहा है। इस वजह से वैज्ञानिक चिंता में हैं।

मामले में एक शोधकर्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में भूकंप की गतिविधि के लिए सीबेड होल लीक हो रहा है। ये अच्छी बात नहीं है। इसका नाम 'पाइथियास ओएसिस' (Pythias Oasis) रखा गया है। इसके अंदर कुछ जा नहीं रहा, बल्कि इससे बाहर आ रहा, जो पानी नहीं है। इस वजह से उनकी चिंता बढ़ गई है।

उन्होंने आगे कहा कि इसे 2015 में ही खोज लिया गया था, लेकिन हालिया रिसर्च में इसने वैज्ञानिकों को ज्यादा आकर्षित किया। इस छेद से निकलने वाली चीज पानी नहीं बल्कि कुछ और है। उनका ये भी मानना है कि ये टेक्टोनिक लुब्रिकेंट्स है। जिसे प्लेटों को हिलने से रोकने की आवश्यकता होती है।

Mysterious hole

मामले वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इवान सोलोमन ने कहा कि उनकी टीम ने अंदर जाकर जांच की, लेकिन वो मीथेन बुलबुले नहीं थे, बल्कि समुद्र के तल से फायरहोज की तरह पानी निकल रहा था। उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।

हैरानी की बात ये है कि छेद में पिछले शोध में पाया गया कि छेद से निकलने वाला पानी समुद्र के पानी की तुलना में गर्म है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अपनी तरह का पहला सीफ्लोर रिसाव है।

लोगों ने नर्क से कर दी तुलना?
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैली। कुछ लोग तो इसे नर्क का दरवाजा कहने लगे। उनका मानना है कि समुद्र तल के नीचे नर्क जैसी चीज है, वहां से ये पानी निकल रहा। हालांकि वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक घटना मान रहे।

Recommended Video

    सीलैंड: केवल 27 लोगों की आबादी वाला देश | रोचक तथ्य । वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+