मुस्लिम परिवार ने अपने हिंदू कर्मचारी की मौत पर कराई तेरहवीं, पहुंचे हजारों लोग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के भदोही के एक मुस्लिम परिवार ने अपने हिंदू कर्मचारी की मौत पर जो किया वह एक मिसाल बन गया है। दरअसल इस परिवार ने अपनी फर्म के कर्मचारी मुरारी लाल श्रीवास्तव की मृत्यु पर पूरे हिंदू रिति रिवाज के साथ उनका दाह संस्कार किया और 13वीं की रस्म भी पूरी की। 13वीं के भोज के लिए छपे कार्ड में नीचे शोकाकुल परिवार में इरफ़ान अहमद खान और फरीद खान का नाम छपा होने के साथ भवदीय में उनकी फर्म का नाम लिखा गया था।

दोनों समुदाय के लोग हुए शामिल

दोनों समुदाय के लोग हुए शामिल

तेरहवीं के लिए इस ब्राह्मण भोज में इरफान और फरीद ने मुरारी लाल श्रीवास्तव की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने तेरहवीं के लिए हरिरामपुर में बड़ा भोज रखा जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के हजारों लोग पहुंचे थे। मुरारी लाल श्रीवस्तव की उम्र 65 साल थी और 13 जून को उनकी मौत हो गई थी।

कैसे हुई थी मुरारी लाल श्रीवास्ताव की मौत?

कैसे हुई थी मुरारी लाल श्रीवास्ताव की मौत?

मुरारी लाल श्रीवास्ताव को खेत में किसी जहरीले जानवर ने काट लिया था जिसके बाद 13 जून को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मुरारी के परिवार में किसी के भी न होने के चलते उनका शव इरफान के परिवार को सौंप दिया गया। ऐसे में कुछ सहयोगियों की मदद से मुरारी की पूरा क्रियाक्रम किया गया। इरफान और फरीद ने बताया कि मुरारी हमारे साथ पिछले 15 साल से जुड़े हुए हैं और घर के सदस्य की तरह हो गए थे। वह हमारे घर से सबसे बुजुर्ग सदस्य थे।

ब्राह्मण भोज से पहले सिर भी मुंडवाया

ब्राह्मण भोज से पहले सिर भी मुंडवाया

इरफान ने बताया कि जब हम तेरहवीं का कार्ड बांटने गए तो लोगों ने आश्चर्य जाहिर किया। मुस्लिम परिवार ने ब्राह्मण भोज से पहले सिर मुंडवाने की रस्म को भी अदा किया। ये पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इस ब्राह्मण भोज में हिंदू, मुस्लिम सभी ने बड़ी संख्या में शिरकत किया।

यह भी पढ़ें- काउंटर पर छूटे महिला के मोबाइल के साथ रेलवे क्लर्क ने की वो हरकत, पिटाई के बाद हुआ सस्पेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+