सौ नहीं, दो सौ नहीं, मुंबई के डॉक्टरों ने निकाले पूरे 232 दांत

जी हां। महाराष्ट्र के बुलधाना जिले के रहने वाले 17 साल के आशिक गवई के मुंह से डॉक्टरों ने ऑपरेशन से 50 नहीं, सौ नहीं बल्कि पूरे 232 दांत निकाले। अशिक के मुंह में कुछ दिनों से सूजन था। जिसका इलाज करवाने के लिए वह मुंबई आया था। मुंबई के जे.जे अस्पताल में उसकी जांच ली गई। जिसके बाद सामने आया कि उसके मुंह में कुछ अतिरिक्त दांत उग आए हैं। डॉक्टरों ने पाया कि उनके निचले जबड़े में दाईं ओर के द्वितीय मोलर दांत (चबाने वाला) में असामान्य वृद्धि हो रही है।
लिहाजा, डॉक्टरों ने सर्जरी करने का निर्णय लिया। अस्पताल के दंत रोग विभाग की प्रमुख सुनंदा धीवारे ने बताया कि, शुरुआत में हमें बस लगा कि कुछ अतिरिक्त दांत हैं। लेकिन ऑपरेशन के बढ़ने के साथ साथ दांतों की संख्या देखकर चिकित्सकों का दल भी भौंचक्का रह गया। उन्होंने बताया कि, जब हमने दांतों की गिनती की तो उनकी कुल संख्या 232 निकली, जो मोलर दांत से स्वतंत्र रुप से निकल रहे थे। कई दांत राई के दानों जितने छोटे थे, तो की मार्बल जितने बड़े।
डॉक्टरर्स ने बताया कि यह ऑपरेशन करीब सात घंटे चला। वहीं, यह इस तरह का पहला ऑपरेशन था, इस अस्पताल में इससे पहले ऐसा केस कभी नहीं आया था। धीवारे इस अवस्था को 'विकास विसंगति' बताती हैं। इसके कारण खाने, चबाने और निगलने में परेशानी होती है। साथ ही चेहरे में सूजन की शिकायत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications