Mumbai Airport: रनवे पर प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन के हुए 2 टुकड़े, Video से पता चलेगी वजह
मुंबई एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार के चार्टर्ड प्लेन के उतरने के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलते ही प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर प्लेन के दु्र्घटनाग्रस्त होने की वजह का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बृहस्पतिवार आठ लोगों के साथ एक लियरजेट 45 विमान (Learjet 45 aircraft VT-DBL) लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। घटना की वजह मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट विमान वीएसआर वेंचर्स का है। ये विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। घटना को लेकर विमानन मंत्रालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है।

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर ये घटना हुई। घटना के दौरान शूट किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट रनवे पर फिसलता चला गया।
#WATCH
Video of private jet veering off the runway while landing at Mumbai Airport.VSR Ventures Learjet 45 aircraft VT-DBL operating flight from Visakhapatnam to Mumbai with six passengers and two crew members on board, veered off the runway at Mumbai Airport.
Three Injured pic.twitter.com/Pkcwr9x171
— Jeet Mashru (@mashrujeet) September 14, 2023
घटना के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद किया
एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश के कारण विमान रनवे से फिसला था। इस दुर्घटना को लेकर रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट जेट के क्षतिग्रस्त होने के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वहीं नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को कहा कि विमान इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिट्नी (पी एंड डब्ल्यू) इंजन वापस मंगाने के दूसरे चरण को लेकर सेवा बुलेटिन जारी करेगी। ज्यादातर इंजनों के 2024 की पहली तिमाही में हटाए जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications