मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में कूड़े से बनाई जाती है ऐसी चीज, पूरे घर में होता है उसका इस्तेमाल
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर की जो भी खबर आती है, वो तुरंत वायरल हो जाती है। एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर यूं ही नहीं है। इसकी कई बातें हैं जो इसे बाकी घरों से अलग बनाती हैं। इस घर की ऐसी एक और खबर है जिसे सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।
Recommended Video

मुंबई। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर की जो भी खबर आती है, वो तुरंत वायरल हो जाती है। एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर यूं ही नहीं है। इसकी कई बातें हैं जो इसे बाकी घरों से अलग बनाती हैं। इस घर की ऐसी एक और खबर है जिसे सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। ये खबर घर में बने हैलीपैड या कमरों के बारे में नहीं है, बल्कि घर के कूड़े को लेकर है। अब मुकेश अंबानी के घर का कूड़ा भी वायरल हो गया है।


कूड़े के साथ होता है ये गजब काम
दुनिया का सबसे महंगा घर एंटीलिया मुंबई की गगनचुंबी इमारतों के बीच शान से खड़ा दिखता है। इस घर में कुल 27 फ्लोर हैं और हर मंजिल की अपनी खासियत है। फिलहाल हम जिस खासियत से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं वो है कूड़ा। अंबानी के घर में कूड़े से ऐसा काम किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है। एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार इस घर में कूड़े से बिजली उत्पन्न की जा रही है।

एक सिस्टम से बनाई जाती है बिजली
मुकेश अंबानी के घर में कूड़े से बिजली बनाई जाती है और उसे घर में इस्तेमाल किया जाता है। ये बिजली एक खास सिस्टम से तैयार की जाती है। पहले सूखा और गीला कचरा अलग किया जाता है। इसके बाद एक सिस्टम के जरिये बिजली बनाई जाती है। इस बिजली का इस्तेमाल घर में ही किया जाता है। 27 मंजिला घर को मेनटेन करने में काफी मशक्कत भी तो लगती है।

एंटीलिया में है ये सबकुछ
एंटीलिया का नाम अटलांटिक महासागर में एक मिथकीय द्वीप पर रखा गया है। 4 लाख स्कायर फीट में फैले इस घर में 27 मंजिले हैं जिसमें सिर्फ पार्किंग के लिए ही 7 फ्लोर हैं। घर में स्पा, बॉलरूम, 3 स्विमिंग पूल, योगा और डांस स्टूडियो भी हैं। इसके अलावा घर में एक प्राइवेट थियेटर भी है जिसमें 50 लोग एक साथ फिल्म देख सकते हैं।

600 लोग करते हैं घर को मेनटेन
इस घर को मेनटेन करने के लिए 600 लोगों का स्टाफ लगता है। ये लोग दिन-रात घर में काम करते रहते हैं ताकि एंटीलिया की शान बनी रही। घर में ऐसे पौधे भी लगाए गए हैं जो घर का तापमान सामान्य रखते हैं। घर की छत पर 3 हैलीपैड भी हैं जिसे अंबानी ऑफिस आने-जाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications