रील बनाने के लिए नोच डाले मोर के पंख, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने दर्ज किया मामला
वायरल वीडियो में एक शख्स मोर के पंख नोचता हुआ दिख रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग शख्स की तलाश में जुट गया है।

Man torturing peacock: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने कोहराम मचा कर रखा हुआ है, जिसमें एक शख्स मोर के पंख उतार रहा है। शख्स मोर को परेशान कर रहा है ओर ये वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
MP का है मामला
वायरल हो रहा वीडियो मध्यप्रदेश के कटनी का है। वीडियो वायरल होते ही इसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई यूजर्स ने इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
आरोपियों की तलाश जारी
अब पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन सभी लोगों की तलाश जारी है। वीडियो में मोर के साथ एक युवक और युवती नजर आ रहे हैं। युवक मोर के पंख नोचता नजर आ रहा है और हंसते हुए कैमरे के सामने देख रहा है।
क्या बोले अधिकारी?
मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने आरोपियों को ढूंढना शुरू कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवक को रीठी इलाके में देखा गया है। इसलिए तलाश भी शुरू कर दी गई है। वहीं बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर पता किया गया तो ये डिंडौरी निवासी जयमनीषा बिहिलया का निकला। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
आरोपी ने अपलोड किया था वीडियो
बताते चलें कि डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर गौरव शर्मा को दो दिन पहले गुजरात के किसी एनजीओ ने ये वीडियो भेजा था। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो आरोपी युवक ने अपलोड भी किया था। युवक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत एक्शन लिए जाने की बात की जा रही है।
जानवरों के लिए बने सख्त कानून
बताते चलें कि जानवरों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत सरकार ने सख्त नियम कानून बनाए हुए हैं। इन कानूनों का मकसद जानवरों के अवैध शिकार, मांस और खाल के व्यापार पर रोक लगाना है। साल 2002 में इन कानूनों पर कुछ संशोधन किए गए, जिसमें दंड और जुर्माना दोनों ही बढ़ा दिए गए हैं।
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications