अस्पताल ने स्तनपान के लिए दूसरी महिला को दे दिया बच्चा, मां ने अस्पताल से मांगे 50 हजार डॉलर

एक महिला को अपने नवजात बच्चे को किसी और महिला का स्तनपान कराना ऐसा नागवार गुजरा कि उसने अस्पताल पर मुकदमा ठोक दिया।

न्यूयॉर्क। महिला ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया लेकिन अस्पताल ने एक और नवजात से उसके बच्चे को बदल दिया। महिला के बेटे को गलती से किसी और महिला से स्तनपान करा दिया। इस बात पर महिला गुस्से में है।

breast

अमेरिका के मिनेपोलिस की रहने वाली टेमी वेन डायेक ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अस्पताल की गलती से उसी समय पैदा हुए एक और बच्चे के साथ टेमी का बच्चा बदल गया।

दरअसल अस्पताल ने टेमी के बेटे को एक दूसरी औरत को स्तनपान कराने के लिए दे दिया लेकिन इसके बाद जब अस्पताल को गलती का अहसास हुआ तो टेमी को उसका बेटा दिया गया।

अपने बेटे को किसी और महिला द्वारा स्तनपान कराना टेमी को बेहद बुरा लगा। टेमी ने कोर्ट में इसके लिए मुकदमा दायर किया। उन्होंने कहा कि घटना से उन्हें दिमागी तौर पर बहुत परेशान किया।

हालांकि अस्पताल ने तमाम टेस्ट करके टेमी को बताया कि उसके बच्चे को किसी तरह की कोई बीमारी उस औरत के स्तनपान कराने की वजह से नहीं हुई। अस्पताल के कहने के बावजूद टेमी अस्पताल को छूट देने के मूड में नहीं हैं।

दिसंबर 2013 की इस घटना में टेमी ने अब उनको हुए नुकसान के लिए अस्पताल से अब 50 हजार डॉलर की राशि की मांग की है। टेमी ने इसे परेशान करने वाली घटना बताया है। उन्होंने कहा कि वो अस्पताल के साथ रियायत के मूड में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+