मार्केट में आए नए फ्रॉड 'Romance Scam' का शिकार हुई 3 बच्चों की मां, प्यार के चक्कर में भारी नुकसान
What is Romance Scam: अगर आप ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर सतर्क नहीं रहेंगे, तो आपको तगड़ा चूना लग सकता है। इसका ताजा उदाहरण अमेरिका के फिलाडेल्फिया से सामने आया है। वहां एक महिला की निजी जिंदगी तो बर्बाद हुई ही, साथ ही उनकी जिंदगी भर की कमाई भी चली गई।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक रेबेका होलोवे नाम की महिला अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने डेटिंग ऐप पर पार्टनर की तलाश शुरू की। वहां पर उनको फ्रेड नाम का एक शख्स मिला, जो खुद को बिजनेसमैन बताता था।

उसने उनको प्यार के झांसे में फंसाया। साथ ही दोनों फ्यूचर की प्लानिंग करने लगे। फ्रेड ने उनको एक स्कीम में पैसा लगाने को बोला, साथ ही वादा किया कि उसके बदले में उनको अच्छा रिटर्न मिलेगा। रेबेका उसके प्यार में पागल थीं, ऐसे में वो उसकी हर बात मानती चली गईं।
पैसे लगाने के बाद उनको घाटे की भनक लगी। इस बीच फ्रेड ने भी फोन-मैसेज कम कर दिया था। कुछ दिनों बाद उसका फोन आना एकदम बंद हो गया। साथ ही उनके पैसे के बारे में भी कुछ पता नहीं चल रहा था।
80 लाख का नुकसान
रेबेका होलोवे के पास जब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा, तो वो पुलिस के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनको करीब 80 लाख रुपये का चूना लगा है। पुलिस ने जब जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। ये बात पता चली कि वो 'रोमांस स्कैम' का शिकार हुई थीं। इसमें ठग महिलाओं को झांसे में फंसाते हैं। फिर वो उनको लूटकर चले जाते हैं।
महिला के मुताबिक ये सब उनके लिए फिल्मी कहानी की तरह थी। उनका प्यार तो गया ही, साथ ही जिंदगी भर की कमाई भी चली गई। अब उनके लिए बच्चों की परवरिश करना भी मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications