Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां तो मां होती है: नहीं उठ रहा था बच्चा, घबराई हथिनी ने मदद के लिए बुलाए इंसान, Video देख करोड़ों लोग रो पड़े

मां तो मां होती है: नहीं उठ रहा था बच्चा, घबराई हथिनी ने मदद के लिए बुलाए इंसान, Video देख करोड़ों लोग रो पड़े

नई दिल्ली, 12 जुलाई: अगर आप एक मां हैं, तो अपने बच्चों को सोता हुआ देख भी, उसके मन की हालत जान जाएंगी। अगर सोता हुआ बच्चा भी किसी दर्द में है तो उसके चेहरा देख, एक मां ही उसकी तकलीफों को जान लेती है। मां होने की यही भावना इंसानों के जैसे ही जानवरों में भी होती है। मां की ममता को दिखाने वाला एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हथिनी को अपने बच्चे को जगाने में बड़ी मुश्किल होती है, हथिनी को शक हुआ कि उसके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है, इसके बाद हथिनी ने वो किया, जिसको देख करोड़ों लोग भावुक हो गए।

बच्चे को सोता देख घबरा गई हथिनी

बच्चे को सोता देख घबरा गई हथिनी

वायरल वीडियो Czech Republic की राजधानी Prague के चिड़ियाघर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हथिनी का बच्चा सो रहा है। हथिनी उसको उठाने की काफी कोशिश कर रही है लेकिन वो जाग नहीं रहा है। इसके बाद उसकी मां परेशान हो जाती है। अपने सोते हुए बच्चे को जगाने के लिए मां इंसानों ने मदद मांगती है।

बच्चे को देखने के लिए इंसानों को लेकर आई हथिनी

बच्चे को देखने के लिए इंसानों को लेकर आई हथिनी

वीडियो में हथिनी में अपने बच्चे को जगाने के लिए और उसको देखने के लिए चिड़ियाघर में काम करने वाले स्टाफ को बुलाकर लाती है। स्टाफ जब हथिनी के साथ आते हैं तो वह उसके बच्चे को जगाते हैं। जैसे ही वो बच्चा उठता है, फौरन दौड़कर अपनी मां के पास जाता है।

खूब वायरल हो रहा है वीडियो

खूब वायरल हो रहा है वीडियो

परेशान मां का, अपने बच्चे की मदद के लिए स्टाफ को बुलाना, ये हर किसी के दिल को छू गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। वीडियो पर करोड़ों व्यूज हैं। इस वीडियो ने कई लोगों को इमोशनल कर दिया है। कई लोगों ने कमेंट कर बताया है कि ये वीडियो हाल के देखे गए सारे वीडियो में से सबसे अच्छा लगा है।

वीडियो पर लाखों में लाइक्स

वीडियो पर लाखों में लाइक्स

इस वीडियो को ट्विटर यूजर @buitengebieden ने अपने हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा, "हाथी मां अपने बच्चे को गहरी नींद से नहीं जगा पाती है तो देखिए कैसे, मदद के लिए स्टाफ को लेकर आती है।' इस वीडियो को करीब 13 मिलियन व्यूज और 4,00,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि ये वीडियो तो पुराना है लेकिन ये फिर से सोशल मीडया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'मां तो मां होती है, इसमें कोई शक नहीं है...'

'मां तो मां होती है, इसमें कोई शक नहीं है...'

इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''मां तो मां होती है, इसमें कोई शक नहीं है...'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''एक मां ही अपने बच्चे का दर्द समझ सकती है।'' एक यूजर ने लिखा, ''इस मां को दिल से सलाम।'' वहीं कई लोगों ने लिखा है, ''मैं भी एक मां हूं और इस चीज से खुद को रिलेट कर पा रही हूं।''

'हे भगवान, ये तो हमारे जैसा ही है...'

'हे भगवान, ये तो हमारे जैसा ही है...'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह हमारे जैसा ही है! हाथी पागलों की तरह देख रही थी कि उसका बच्चा सांस ले पा रहा है या नहीं। मैं भी अपने बच्चे को लेकर ऐसे ही परेशान हो जाती हूं। मैं रात में सोते हुए भी अपने बच्चे को देखती रहती हूं कि वो सो रहा है या नहीं। ये हथिनी भी ठीक वैसे ही कर रही है।'' वहीं एक अन्य लिखा, ''यह अच्छा है कि हाथी की मां ने अपने बच्चे की मदद करने के लिए इंसानों पर भरोसा दिखाया। ये जानवरों की देखभाल करने वाले स्टाफ के कौशल के बारे में बताता है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+