ये इश्क नहीं आसां! बेटे की गर्लफ्रेंड पर फूटा मां का गुस्सा, सरेआम की जमकर धुनाई, सामने आया Video
'ये इश्क नहीं आसां बस इतना समझ लीजिये, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है...' ये कहावत उन तमाम प्यार के पंछियों पर लागू होती है, जो समाज या फिर घरवालों के दबाव में चोरी छिपे मिलते हैं। ऐसा करना कई बार इन प्यार के पंछियों पर भारी भी पड़ जाता है और ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ तब हुआ, जब उसके ब्वॉयफ्रेंड की मां ने उसकी सरेआम सामने धुनाई कर दी।
सोशल मीडिया पर Gharkekalesh नाम के ट्विटर अकाउंट से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी सवार लड़की के बाल नोचकर उसे मार रही है। जब ऐसा आसपास के लोगों ने देखा तो उनसे रहा नहीं गया और पूछ ही लिया कि अरे आंटी क्या कर रहे हो?

आगे की कहानी इस सवाल के बाद से ही शुरू होती है। महिला कहती है कि इसने जिंदगी बर्बाद कर के रखी है। ये मेरे लड़के को बुलाती है। इसके बाद वो लड़की कहती है कि आंटी मैंने नहीं बुलाया। मगर आंटी कहां मानने वाली थी। दे दनादन मुक्के बरसाने के लिए तैयार बैठी थीं।
इसके बाद वो महिला लड़की की स्कूटी की चाभी तक छीन लेती है। लड़की तमाम कोशिशे करती है मगर महिला उसकी चाभी छीन ही लेती है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। सोशल मीडिया पर इस क्लिप पर लोग तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि इन आंटी को लगता है कि इनका बेटा दूध का धुला हुआ है और इस लड़की ने फंसाया होगा।एक ने कहा कि ये देश में क्या-क्या हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि आंटी ने तो गड्डी की चाभी ही ले ली। अब लड़की क्या ही करेगी। सोशल मीडिया तमाम तरह के रिएक्शन्स से भरा हुआ है।
फिलहाल मामले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मगर इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर मजे जरूर ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications