'झूमे जो पठान' पर मां बेटी ने किया शानदार डांस, ऑन प्वाइंट एक्सप्रेशंस पर फिदा हुए लोग
लड़की ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों 'पठान' के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

लोगों के बीच शाहरुख खान की फिल्म पठान का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां देखो वहां शाहरुख की फिल्म के ही चर्चे हो रहे हैं। रिलीज होने के इतने समय के बाद भी फिल्म रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म का गाना 'झूमे जो पठान' भी जमकर वायरल हुआ। गाने पर लोगों ने काफी रील्स और वीडियोज बनाए। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने भी हाल ही में इस गाने पर खूब डांस किया। खुद शाहरुख खान को ये वीडियो काफी पसंद आया। अब पठान के इसी गाने पर एक मां-बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों शानदार स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं।

मां-बेटी का शानदार डांस
बॉलीवुड फिल्म्स और इनके गानों के दुनियाभर में कितने फैंस हैं, इस बात से कोई भी अंजान नहीं है। बॉलीवुड के गाने अकसर वायरल हो जाते हैं और लोग इनपर जमकर डांस करते हुए नजर आते हैं। ये ट्रेंड जल्दी से खत्म भी नहीं होता। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां-बेटी पठान के गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
मां बेटी हूबहू वैसे ही स्टेप्स कर रहे हैं, जैसे कि फिल्म के इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने किए हैं। मां बेटी दोनों ही मॉडर्न ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं और अपने सेक्सी डांस मूव्स दिखा रहे हैं। मां-बेटी के एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स के लोग दीवाने हो रहे हैं।

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो
ये वीडियो आंचल तेवानी और दिशा तेवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए यूजर ने लिखा है कि मम्मी के साथ एक और। इस वीडियो को देखते ही देखते 30,000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है। मां बेटी के ऑन प्वाइंट एक्सप्रेशंस देख लोग खुद को दोनों की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स का वीडियो वायरल
पठान के इस गाने पर सिर्फ इस मां बेटी ने ही डांस नहीं किया, बल्कि हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर्स ने भी इस शानदार गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाए। डांस इतना वायरल हुआ कि खुद शाहरुख खान ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए प्रोफेसर्स की जमकर तारीफ कर डाली। पठान के इस गाने पर ऐसे ही न जाने कितने वीडियोज बीते दिनों वायरल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications