गजब: ब्लाउज पहना, विग लगाया, लड़की का गेटअप लेकर जेल से रफू चक्कर हो गया कैदी

गजब: ब्लाउज पहना, विग लगाया, लड़की का गेटअप लेकर जेल से हो गया रफ्फू चक्कर हो गया कैदी

नई दिल्ली। जेल के भागने के लिए कैदी अलग-अलग तरकीब अपनाते हैं। आपने कई बार फिल्मों में देखा होगा, जब कैदी एक चम्मच से सुरंग खोदकर भागने का जुगाड़ लगाते हैं तो कई बार अंधेरे में दीवार चढ़कर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन अमेरिका के जेल में बंद एक कैदी ने जेल से भागने के लिए कुछ ऐसी तरकीब अपनाई, जिसके बाद उसके चर्चे दुनियाभर में हो रहे हैं। जेल से भागने के लिए मोस्ट वांटेंड अफराधी ने अपनी हुलिया बदल लिया । जेल से भागने के लिए खूंखार अपराध ने लड़की का रूप धरा और जेल से भाग गया, हालांकि उसका अंजाम वैसा नहीं रहा, जैसा वो सोच रहा था।

जेल से भागने के लिए ड्रग लीडर ने खोजा ये तरीका

जेल से भागने के लिए ड्रग लीडर ने खोजा ये तरीका

ड्रग्स डीलिंग के मामले में पैराग्वे के जेल में बंद सीजर ऑर्टिजू ने जेल से निकले के लिए गजब का दिमाग लगाया। सीजर ने अपना रूप बदलकर जेलर और पुलिस के आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की। सीजर ने जेल से भागने के लिए लड़की का गेटअप ले लिया। ब्लाउज पहने, स्कर्ट पहनी और विग लगाकर नकली आइलैस, मेकअप लगाकर बिल्कुल लड़की की तरह दिखने लगा। उसे देखकर कोई भी धोखा खा जाए।

लड़की बनकर भागने की कोशिश

लड़की बनकर भागने की कोशिश


दरअसल सीजर से मिलने जेल में एक लड़की आई थी। सीजर उस महिला के साथ प्राइवेट रूम में मीटिंग कर रहा था। इस मीटिंग के दौरान ही सीजन ने लड़की का गेटअप धर लिया। महिला के गेटअप में सीजर बड़ी आसानी से जेल के चेक प्वाइंट पार करता जा रहा था। किसी को भनक नहीं लगी कि वो सीजर हैं और वो जेल के मेन गेट तक पहुंच गया। जेल का मेनगेट भी खोल दिया गया और सीजर लड़की के रूप में आसानी से जेल से बाहर निकल आया, हालांकि उसकी किस्मत अच्छी नहीं थी। जैसे ही वो जेल से बाहर निकला पुलिस को पता चल गया कि वो सीजर हैं, जो लड़की का मेकअप करके बाहर निकला है और फिर जेल से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे दोबारा से पकड़ लिया।

 ड्रग्स डिलींग का किंग

ड्रग्स डिलींग का किंग



पुलिस ने सीजर को पकड़कर उसे दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया। सीजर अमेरिका खासकर लैटिन अमेरिकी ड्रग डीलिंग गैंग का बड़ा लीडर है। पैरग्वे में ड्रग डिलिंग में उसे सेकेंड कमांड कहते हैं। सीजर के दोबारा पकड़े जाने से गैंग में हलचल मच गई है। वहीं पुलिस ने भी अब सीजर को लेकर सख्ती और सुरक्षा बढ़ा दी है।

85 साल की दुल्हन, 35 साल का दूल्हा, फेसबुक पर हुआ प्यार, सात समंदर पार कर रचाई शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+