85 साल की दुल्हन, 35 साल का दूल्हा, फेसबुक पर हुआ प्यार, सात समंदर पार कर रचाई शादी

85 साल की दुल्हन, 35 साल का दूल्हा, फेसबुक पर हुआ प्यार, सात समंदर पार कर रचाई शादी

नई दिल्ली। प्यार की न तो कोई उम्र होती है न ही कोई बॉर्डर उसे रोक पाता है। जब दिल एक-दूसरे के लिए धड़कता है तो बाकी सभी बंधन पीछे छूट जाता है। बातें आपको फिल्मी लग रही होंगी लेकिन ब्रिटेन की रहने वाली 82 साल की आइरिस जोंस ने जो किया उसे देखकर आपको इन बातों पर यकीन हो जाएगा। 85 साल की तलाकशुदा आइरिस को फेसबुक के जरिए अपना प्यार मिला। 35 साल के मोहम्मद इब्राहिम और आइरिस की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। दोस्ती प्यार में बदला और प्यार शादी में। दोनों ने मिस्त्र में पूरे रस्मों रिवाजों के साथ की और अब ब्रिटेन में बसने की तैयारी कर रहे हैं।

 85 साल की दादी को मिला प्यार

85 साल की दादी को मिला प्यार

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की 82 साल की आइरिस जोंस ने 35 साल के मोहम्मद इब्राहिम से शादी रचाई, जिसके बाद दोनों अब ब्रिटेन में बसने की तैयारी कर रही है। आइरिस का तलाक 27 साल पहले हो चुका है, जबकि इब्राहिम एक बिजनैसमैन है। दोनों अलग-अलग देश के रहने वाले हैं, लेकिन प्यार ने दोनों को मिलाया औक अब दोनों पति-पत्नी बन गए।

 फेसबुक पर हुआ प्यार

फेसबुक पर हुआ प्यार

आइरिस और इब्राहिम की दोस्ती फेसबुक पर हुई। साल 2019 में दोनों की दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों में बातें होने लगी और फिर धीरे-धीरे इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दिन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। आइरिस अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने मिस्त्र पहुंची और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। उम्र का फासला था, जो दोनों डर रहे थे, लेकिन फिर दोनों ने सात फेरे लेने का फैसला किया।

 45 साल का अंतर

45 साल का अंतर

दोनों की उम्र में 45 साल का अंतर है। पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी रचाई , जिसके बाद जब दोनों ने अपनी शादी की फोटो सोशळ मीडिया पर पोस्ट की तो हर कोई दंग रह गया। कुछ लोगों ने उनके रिश्ते का सम्मान किया तो कुछ लोगों ने उन्हें पागल और सिरफिरा करार दिया। लेकिन दोनों ने कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं, किसी की परवाह नहीं। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं और जल्द ही ब्रिटेन में शिफ्ट होने वाले हैं।

 शादी के कबूला इस्लाम

शादी के कबूला इस्लाम

आइरिस ने इब्राहिम से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म कुबूल कर लिया। वहीं मोहम्मद इब्राहिम कहते हैं दोनों के उम्र में भले ही अंतर हो, लेकिन दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिय़ा पर लोग काफी बातें कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने एक शो के दौरान कहा कि उन्होंने किसी लालच या एक दूसरे का फायदा उठाने के लिए शादी नहीं की, बल्कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, जिसकी वजह से साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+