26000 रुपए किलो बिकती है ये मछली, चुटकी में मछुआरे को बना दिया लखपति, जानें क्या होती है खासियत
26000 रुपए किलो बिकती है ये मछली, चुटकी में मछुआरे को बना दिया लखपति, जानें क्या होती है खासियत
नई दिल्ली। मछली बाजार अगर आप जाते हैं तो जरा सोचिए कि अधिकतम कितने रुपए किलो आपने मछली खरीदी है। 500 से 1000 रुपए किलो मछली आसानी से मिल जाती है, लेकिन क्या कभी आपने 26000 रुपए किलो मछली खरीदी है? हैरान मत होइए भारत में ही 26000 रुपए किलो मछली बिकी है। एक मछली ने ही मछुआरे को लखपति बना दिया।

26000 रुपए किलो बिकी मछली
मछली का कारोबार भारत में बहुत बड़ा है। देश के समुद्री इलाकों में खासकर फिशिंग मुख्य रोजगार है। मछलियां न केवल खाने के काम बल्कि इससे कई जीवनरक्षक दवाईयां भी बनाई जाती है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एक मछली ने मछुआरे को लखपति बना दिया। ये मछली 26000 रुपए किलो बिकी और 3 घंटे के भीतर ही इसकी नीलामी हो गई।

13 लाख में बिकी मछली
शिबाजी कबीर नाम के मछुआरे के जाल में एक दुर्लभ मछली फंसी। ये बेशकीमती मछली मछुआरे के लिए इतनी लकी साबित हुई कि उसने तीन घंटे के भीतर ही उसे लखपति बना दिया। मछुआरे ने इस 55 किलो की मछली को 13 लाख रुपए में बेचा। 3 घंटे तक चली बोली के बाद इसे इसे एक विदेशी फर्म ने खरीदा है। मछली मादा और गर्भवती थी। सिर्फ उससे अंडे का वजन ही 5 किलोग्राम था। जब ये मछली कबीर के जाल में फंसी और उसने इस विशालकाय मछली को पकड़ा तो उसे देखने वालो की भीड़ लग गई।

55 किलो की मछली
कबीर के जाल में फंसी ये तेलिया भोला मछली थी, जो अधिकांश तौर पर गहरे पानी में होती है, लेकिन कभी-कभीर वो तटों की तरफ आ जाती है। इस मछली का वजन 55 किलो का था। इस मछली में नर और मादा दोनों वाले गुण मौजूद थे। ये तेलिया भोला मछली काफी महंगी बिकती है, जिसका मुख्य कारण है इसका पेट। दरअसल इस मछली के पेट में बहुत से गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। जिससे जीवन रक्षक दवाईयां बनाई जाती है, इसलिए इस मछली को अधिकांश तौर पर दवाई बनाने वाली कंपनियां खरीद लेती हैं। इस मछली की मांग विदेशी बाजारों में बहुत अधिक है।

जनवरी से अब तक 121 तेलिया भोला मछली फंस चुकी
ये णछली सामान्य तौर पर गहरे पानी में ही रहती हैं, लेकिन प्रजनन के तौरान ये तटों की ओर आती है। ये दुर्लभ मछली बहुत कम जाल में फंसती है, लेकिन जब फंस जाती है तो मछुआरे की किस्मत बदल देती है। इस साल जनवरी में लेकर अब तक 121 तेलिया भोला मछलियां मछुआरे के जाल में फंस चुकी है। हालांकि अधिकांश मछलियों का वजन 18 किलो तक ही था। ये पहली मछली थी, जिसका वजन 55 किलो था।












Click it and Unblock the Notifications