...1 लाख से भी महंगा था वो टेलीफोन, अब हुआ कबाड़, फोटो देख क्या बोले यूजर्स?
इंटरनेट पर एक पुराने हैंड्सफ्री फोन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये 30 साल पहले एक विशिष्ट फोन था। जिसको लेकर यूजर्स ने कई कमेंट्स किए।

पुराना कॉमर्शियल फोन जो कभी बड़े-बड़े कार्यालयों की शोभा बढ़ाता आज उसकी वैल्यू कबाड़ से बढ़कर नहीं है। हालांकि इस तरह की चीजों के संजोकर रखने वाले लोग इसकी मनचाही कीमत भी पाते हैं। लेकिन साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब फोन के अपडेटेड मॉडल आ गए हैं, ऐसे में हैंड्सफ्री फोन का जमाना ही नहीं रहा। ऐसे में पुराने फोन की तस्वीरें देख लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। फोन के बैकसाइड से एक तार जुड़ा रहता था। उस समय इसकी कीमत 1295 डॉलर यानी वर्तमान के हिसाब से 1 लाख 6 हजार 600 से भी अधिक थी।
अब दुनिया के सभी देशों में स्मार्टफोन का चलन हर घर में है। लेकिन इससे पहले लोग फोन पर बात करने के लिए बेसिक टेलीफोन सेट का इस्तेमाल करते थे, जिसमें डायल पैड पर कई संख्याएं और कई विकल्प चयन करने के लिए होते थे। लंबे समय तक ये दफ्तरों में रहा। हालांकि उस वक्त इसकी कीमत इतनी होती की कई छोटे मोटे दफ्तरों में इसे नहीं रखा जाता था। वहीं अब इसका दौर ही खत्म हो गया। मोबाइल फोन आने के बाद बेसिक टेलीफोन का यूज ही नहीं रहा। मोबाइल फोन काफी हल्का और पोर्टेबल होने के चलते अब पूरी तरह फोन के लिए इसी का उपयोग होने लगा। ऐसे में टेलीफोन का अब कार्यालयों में भी कम ही प्रयोग होता है।
Hands-free telephone headset tv commercial from 1993 pic.twitter.com/UywlSd7lnD
— Historic Vids (@historyinmemes) March 24, 2023
हैंड्सफ्री फोन से बात करती एक लेडी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 7.4 मिलियन बार देखा जा चुका है। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, "यह 1993 में पहले से ही एक विशिष्ट फोन था।" जबकि एक अन्य यूजर ने कंमेंट बॉक्स में लिखा, "ये सबसे पुराने विज्ञापन का एक हिस्सा है, जिसमें लेडी फोन पर बात कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications