'पतली कमरिया मोरी हाय हाय...', बंदरों पर चढ़ा साड़ी का खुमार, एक-एक कर पहनी, देखें फनी वीडियो
वीडियो में बंदरों को साड़ी पहनते देखा जा सकता है। एक-एक कर दोनों बंदर साड़ी को कोने-कोने से पकड़कर पहनने की कोशिश कर रहे हैं।

जानवर बेहद प्यारे होते हैं। जिस तरह इंसानों को साथ बैठने, बातें करने और खेलने के लिए साथी की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह जानवर भी साथियों के साथ खेलते-कूदते हैं और अपनी ही भाषा में बातचीत भी करते हैं। कई बार जानवर कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिनपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाए। बात अगर बंदरों की करें, तो इन्हें यूं ही शैतान नहीं कहा जाता। कई बार आपने बंदरों को खूब मस्ती करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी बंदरों को साड़ी पहनते देखा है? जी हां! एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है, जिसमें दो बंदरों की जोड़ी न जाने किसकी साड़ी उठाकर ले आई, और अब उस साड़ी को पहनने की जुगत में भिड़े हैं।

किसी की साड़ी उठा लाए बंदर
अकसर बंदरों को अठखेलियां करते देखा जाता है। बंदरों को झुंड में रहना पसंद है और अकसर वे इंसानी बस्ती के इर्द गिर्द ही घूमते हैं। ऐसे में कई बार बंदर कुछ ऐसी हरकतें भी कर बैठते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाए। एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जिसमें दो छोटे-छोटे बंदर किसी की साड़ी उठाकर ले आए और अब पहनने की पूरी कोशिश में लगे हैं।

न जाने किसकी साड़ी उठा लाए बंदर
वीडियो में दो बंदर नजर आ रहे हैं। ये दोनों न जाने किसकी साड़ी उठाकर ले आए। छत में बैठे ये बंदर पहले तो साड़ी को उलट पुलटकर देखते हैं। फिर कपड़ा ठीकठाक लगा, तो वे उसे ट्राइ करने लगे। ऐसा लग रहा था मानो दोनों में कॉम्पीटीशन चल रहा हो कि कौन ज्यादा बेहतर तरीके से साड़ी पहन पाता है।
Recommended Video

बेहद फनी है वीडियो
ये वीडियो बेहद फनी है। बंदरों को अकसर इस तरह की हरकतें करते देखा जा सकता है। इंसानी बस्तियों में रहने वाले बंदरों को इंसानों के साथ रहने की आदत होती है। वे डरते नहीं हैं और अकसर घरों से सामान चुराकर भाग भी जाया करते हैं। ठीक इसी तरह ये दो बंदर भी किसी की साड़ी उठाकर ले आए और इसे उलट पलटकर पहनने भी लगे।

वायरल हुआ था ये वीडियो
कई बार बंदरों को इंसानों जैसी हरकतें करते भी देखा जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बंदर अपने बच्चे के साथ बैठा हुआ था। किसी ने बंदर के बच्चे को खाना खिलाने की कोशिश की, तो उसकी मां ने तुरंत उसका हाथ छुड़ा लिया। मानो वो उसे सिखा रही हो कि किसी अजनबी शख्स से खाने का सामान लेना सरासर गलत है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications