VIDEO: गपा-गप गोलगप्पे डकार रहा ये लंगूरी बंदर, क्या आप दे सकते हैं इसको टक्कर?
लंगूरी बंदर एक गोलगप्पे के ठेले पर बैठकर गपा-गप गोलगप्पे दबाते नजर आया। खट्टे-मीठे के गोलगप्पे उसके मुंह में पानी ला रहे हैं। बंदर भी एकाएक करके गोलगप्पे प्लेट से सफाचट करता जा रहा है।
गोलगप्पा, पानी पुरी, पुचका या बताशा... आप इसे किसी भी नाम से क्यों न पुकारें। लेकिन, खट्टे-मीठे पानी का यह व्यंजन हर उम्र के व्यक्ति का पसंदीदा फास्ट फूड है। इसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। चाहे वो इंसान हो या जानवर, ऐसा हम नहीं कहते। सोशल मीडिया पर सामने आए एक लंगूरी बंदर का यह वीडियो चीख-चीख कर जानकारी दे रहा है।
जी हां, 48 सेकंड के इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक लंगूरी बंदर ठेले पर बैठकर गोलगप्पे का लुत्फ उठा रहा है। गोलगप्पे वाला भी उसे प्लेट में पानी भरकर गोलगप्पे परोस रहा है।

यह नजारा मौके पर मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बंदर एकाएक गोलगप्पे मुंह में डालता गया। इस बीच एक गोलगप्पा गिर गया। इसपर बंदर ने उसे उठाया और गप्पा-गप कर गया।
कहां है ये लंगूरी बंदर?
दरअसल, लंगूरी बंदर का गोलगप्पे खाते वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों ने इसे गुजरात का बताया है। राज्य के मोरबी जिले के टंकारा जगह में लंगूरी बंदर गोलगप्पों का आनंद लेते नजर आया है। इस वीडियो को हर कोई देखकर दंग रह गया है।
पानीपुरी के ठेले पर कब्जा
आपको बता दें कि इसी तरह का एक मामला 2016 में मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भी सामने आया था। जब माधव चौक चौराहे एक बंदर ने पानीपुरी के ठेले को कब्जे में ले लिया था। बंदर ने ठेले पर रखे सारे पानी पुरी का स्वाद चखा था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications