तार के जाल में बुरी तरह फंसा था बंदर, शख्स ने आकर छुड़ाया, VIDEO VIRAL
Monkey Rescue Video: वायरल वीडियो में शख्स तार के जाल में फंसे बंदर को छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है। आखिरकार वो बंदर को छुड़ा पाने में कामयाब हो जाता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Man Rescue Monkey: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियोज खूब वायरल होते हैं। यही ऐसे वीडियोज होते हैं, जिन्हें देखना लोगों को खूब पसंद होता है। बीते दिनों कुत्तों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें खूब चर्चा में थीं। लेकिन इस दुनिया में ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो जानवरों को खूब प्यार करते हैं। वायरल हो रहे वीडियो से ये बात बखूबी जाहिर होती है, जिसमें एक बंदर का बच्चा तार के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है। तारों ने उसे बुरी तरह से जकड़ा हुआ है और वो खुद को इससे निकालने की काफी कोशिश भी कर रहा है। इतने में कुछ लोगों की जब उसपर नजर पड़ती है तो वो बंदर को बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
(वीडियो-नीचे)
वीडियो TheFigen नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि ये बहुत अच्छा इंसान है। इसे 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया है। वीडियो को 30 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बंदर को तार से निकालने की कोशिश कर रहा था। तार के बीच उलझा बंदर बेहद परेशान नजर आ रहा है। बंदर को इस हाल में देखना काफी मुश्किल हो रहा है। वो खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश कर रहा होता है।
आखिरकार ये शख्स बंदर को छुड़ा पाने में कामयाब हो जाता है। बंदर को देखने के बाद ऐसा लगता है मानो उसने राहत की सांस ली हो। एक यूजर ने कहा कि इस शख्स को मेरा सलाम। वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया। एक ने कहा कि कितना प्यारा बंदर है। कई लोगों ने बंदर को छुड़ाने वाले इस शख्स को हीरो बताया।
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इस ट्विटर पेज को अपना फेवरेट बताया। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा वीडियो है और ये कितना प्यारा बंदर है। एक ने कहा कि शख्स छोटे से इस बंदर की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहा है। एक ने कहा कि ये लोग कितने अच्छे हैं, जो इस तरह से जानवरों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications