बंदरों को भी लगा इंसानों की तरह मोबाइल का चस्का, स्मार्टफोन पर खुद ही देखने लगे Viral Video!
नई दिल्ली, 12 जुलाई: स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन गया है। दुनियाभर में करीब एक तिहाई युवा स्मार्टफोन की लत का शिकार हैं। इंसानों के बाद अब जानवरों को भी मोबाइल का चस्का लग गया है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें बंदर स्मार्टफोन के साथ चिपके नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ बंदर ऐसा ही करते नज़र आ रहे हैं। उन्हें मोबाइल चलाता देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

मोबाइल पर वीडियो देखकर पगलाए बंदर
वीडियो क्वीन ऑफ हिमाचल नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में 4 बंदर दिख रहे हैं। इनमें से तीन बंदर मोबाइल फोन चलाते नजर आ रहे हैं। एक शख्स अपने हाथ में मोबाइल लिए हुए है और पहले दो बंदर मोबाइल फोन में वीडियो को हैरानी से देख रहे हैं। इसी बीच उनके पास बैठा एक बड़ा बंदर भी आकर स्क्रीन को देख रहा है।

टेक सैवी बंदर
वायरल हो रही वीडियो में बंदर जिस तरह से मोबाइल की स्क्रीन पर आप-डाउन और राइट-लेफ्ट स्वॉप कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि, उनके लिए मोबाइल नहीं चीज नहीं हैं। हालांकि उनकी उत्सुकता देखने लायक है। इसे सोशल मीडिया पर लाखों व्यू मिल चुके हैं। कुछ लोग इन बंदरों टेक सैवी बता रहें हो तो कुछ वीडियो में इनकी दिलचस्पी को देखकर हैरान हैं। हालांक अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि वीडियो किस जगह का है।
वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
बता दे कि ये वीडियो लगभग एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो को 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, इनको तो बचे रहने दो...क्यों बिगाड़ रहे हो। एक यूजर्स ने लिखा, नो क्रेज, बंदर को आप ट्रेनिंग दे सकते हैं मोबाइल पर काम करने की ... असली क्रेजी तो हम लोग हैं।
बैग की ज़िप खोल चोरी करने लगा बंदर
इससे पहले बैग से चोरी करते एक बंदर का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में बंदर एक बैग में सामान ढूंढ़ता दिख रहा है। बंदर बड़ी ही चालाकी से बैग की सभी ज़िप खोल जेबों को तलाशता है। बंदर पहली चेन खोलकर देखता है तो जेब में उसे कुछ नहीं दिखता। फिर वह दूसरी चेन खोलता है, तो उसे वहां सेब रखा मिल जाता है। इस वीडियो में और बंदर भी दिख रहे हैं। वहीं पहले बंदर को जैसे ही सेब मिलता है, वह उसे लेकर वहां से भाग जाता है।












Click it and Unblock the Notifications