अचानक अपने ही बच्चे को नोच-नोचकर खाने लगी बंदरिया, हैरानी भरे रवैये से वैज्ञानिक भी परेशान

Monkey eats her own baby: कहते हैं मां तो मां होती है फिर चाहे बात किसी इंसान की हो या फिर जानवर की। लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने उस वक्त सबको हैरत में डाल दिया, जब एक मादा बंदरिया अपने ही बच्चे का शव नोचकर खाने लगी।

अकसर जानवरों का व्यवहार लोगों का चौंका देता है लेकिन हालिया मामले में जो देखने को मिला, वो वाकई हैरत भरा है। घटना का फुटेज एक्सपर्ट्स द्वारा प्राइमेट्स जर्नल में प्रकाशित रिसर्च पेपर के एक हिस्से के रूप में किया गया था।

Monkey

'The Sun' की खबर के मुताबिक, मादा ड्रिल बंदर, जिसका नाम कुमासी है अपने मृत नवजात बच्चे को काफी दिनों से हाथों में लिए घूम रही है। ये आमतौर पर बंदर करते ही हैं, जब उनके बच्चे मर जाया करते है। कुमासी ने अपने बच्चे को कई दिनों तक पकड़ा हुआ था। वो जैसे जैसे आगे बढ़ती रही, अपने बच्चे को संवारती रही और उसकी देखभाल करती रही।

लेकिन फिर उसके बाद जो हुआ, उसने सबको शॉक कर दिया। इससे पहले कि चिड़ियाघर के लोग बच्चे के अवशेषों को हटा पाते, उसने उसे खाना शुरू कर दिया। रिसर्च पेपर में इस मादा बंदर को नरभक्षी के रूप में वर्णित किया गया है। य़े वीडियो Czech Republic जू का है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि बच्चा 24 अगस्त साल 2020 में जब पैदा हुआ था तो काफी बीमार सा लग रहा था। लेकिन इस दुनिया में आने के बाद उसकी मां का उसके प्रति कोई आक्रामक व्यवहार नहीं देखा गया। इसके बाद सितंबर 2 तारीख को उसकी मौत हो गई।

तकरीबन दो दिनों तक शव को अपने पास रखने के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने देखा कि कुमासी ने शव को पूरी तरह से निगलना शुरू कर दिया है। इसे खाने से ठीक पहले कुमारी और अन्य बंदर लाश को चारों ओर से खींचकर घुमाने की कोशिश कर रहे थे, ये देखने के लिए कि क्या बच्चा वास्तव में मर गया है।

इसके बाद आखिरकार चिड़ियाघर ने शव को बाड़े से बाहर निकाला। पेपर में लिखा गया कि बच्चे की मौत के बाद मां ने उसे सुरक्षा देना शुरू कर दिया। मां ने अन्य सदस्यों की नजरों से बचाने के लिए उसे अपने कलेजे से लगाए रखा। इसके बाद मौत के दो दिनों के बाद उसने उसे खाना शुरू कर दिया। तब तक जब तक कि वो पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। इसके बाद वैज्ञानिकों ने पेपर में इस बात को स्वीकारा कि उनके पास बंदरिया के इस चौंकाने वाले व्यवहार का कोई उत्तर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+