Video: जब बंदरों का हुआ मगरमच्छ से आमना-सामना, एक साथ टूट पड़ी पूरी वानर सेना, जानिए फिर क्या हुआ?

नई दिल्ली, 09 मार्च: एकता में ही शक्ति है और इसी शक्ति से किसी भी बड़ी से बड़ी ताकत से मुकाबला करके उसके पराजित किया जा सकता है। अब इसका ताजा उदाहरण बंदरों के एक झुंड ने दिया है। जिन्होंने झील किनारे एक मगरमच्छ से उस वक्त कड़ी टक्कर ली, जब उसने एक बंदर पर अपने नुकीले जबड़ों से हमला कर दिया। अब सोशल मीडिया पर बंदरों और मगरमच्छ के हुए आमने-सामने की वीडियो वायरल हो रहा है।

वाइड लाइफ वीडियो से लोग हैरान

वाइड लाइफ वीडियो से लोग हैरान

वैसे बंदरों को सबसे ज्यादा शरारती जानवरों में गिना जाता है, लेकिन जब इनके साथी या फिर बच्चों पर कोई आफत आती है तो फिर ये पूरी एकजुटता के साथ उस मुसीबत का सामना करने से नहीं डरते। अब ऐसी ही एक वाइड लाइफ से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बंदर झील किनारे पानी पीता नजर आ रहा है, जहां अचानक से उस पर मगरमच्छ हमला कर देता है। इसके बाद जो होता है, वो सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान करने वाला है।

वानर सेना का मगरमच्छ से मुकाबला

वानर सेना का मगरमच्छ से मुकाबला

मगरमच्छ की गिनती पानी के सबसे खतरनाक जानवरों में होती है। इसके चंगुल में फंसा शिकार अपनी जान से हाथ धो देता है। अगर कोई इसके नुकीले और दमदार जबड़े की गिरफ्त में आ जाए तो मानों उसकी जान जाना तय है, लेकिन बंदरों की एकता के आगे मगरमच्छ भी पानी भरता हुआ नजर आया। वायरल वीडियो में वानर सेना मगरमच्छ से जमकर लोहा ले रही है, और अपने साथी बंदर को बचाने के लिए पूरी ताकत से मुकाबला कर रहे हैं।

मगरमच्छ पर टूटा पड़ा बंदरों का झुंड

मगरमच्छ पर टूटा पड़ा बंदरों का झुंड

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में झील के पास एक बंदर पानी पीने के लिए पहुंचाता है, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका शिकार करने के लिए एक मगरमच्छ वहां बैठा है। ऐसे में जैसा ही बंदर झील के अंदर उछलकूद करने जाता है, वैसे ही खूंखार मगरमच्छ उस पर झपट्टा मारने के लिए दौड़ता है। ऐसे में जैसे ही मगरमच्छ बंदर को अपने जबड़े में फंसाता है तो वहां मौजूद बाकी बंदर उसकी आवाज सुनकर दौड़ आते हैं।

जानिए इस जंग में फिर क्या हुआ?

जानिए इस जंग में फिर क्या हुआ?

वीडियो में गौर से देखेंगे को बंदर को बचाने के लिए पूरा झुंड मिलकर मगरमच्छ पर हमला करते हुए अपने साथी को बचाने के लिए पूरी आजमाइश करते नजर आते हैं। और आखिरकार मगरमच्छ भी बंदरों की हिम्मत के आगे बेबस नजर आता है और वहां से भागने पर मजबूर हो जाता है। अब यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी चौंका रहा है। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @iftirass से पोस्ट किया गया है, जिसको 4 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखिए यह वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+