दांतों से पाइप काटकर गटागट बाइकों का पेट्रोल पी जाता है ये बंदर, लोग देखकर हैरान

Recommended Video

    Bizarre! Monkey in Haryana drinks petrol from Bikes | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। शहरों के घने बाजार में बंदरों की वजह से परेशानी कोई नई बात नहीं है। बंदर अक्सर दुकानदारों का सामान उठा लेते हैं या पिर उसे बिखेर देते हैं, जिससे परेशानी होती है लेकिन हरियाणा के पानीपत में एक ऐसा बंदर सबका ध्यान खींच रहा है जो कि पेट्रोल पीता है। ये बंदर मौका मिलते ही वाहने से गटागट पेट्रोल पी जाता है।

    बाइकों का पेट्रोल कर देता है खत्म

    बाइकों का पेट्रोल कर देता है खत्म

    पानीपत शहर के इंसार बाजार में एक बंदर से चर्चा में है। ये बंदर जैसे ही किसी बाइक को खड़ी देखता है, उसका पाइप दांतो से काट पेट्रोल पी जाता है। बंदर बाजार में खड़ी बाइक के इंजन के पास पेट्रोल की पाइप को निकालकर बाइकों का पूरा पेट्रोल पी जाता है। इसके बाद जब लोग अपनी बाइक को स्टार्ट करते हैं तो पाइप पेट्रोल का पाइप ही कटा मिलता है।

    मोटरसाइकिलों पर रहती है इस बंदर की नजर

    मोटरसाइकिलों पर रहती है इस बंदर की नजर

    ये बंदर इसी ताक में रहता है कि कब कोई बाइक आकर बाजार में खड़ी हो और वो उसका पेट्रोल पिए। पहले तो बंदर आकर बाइक पास चुपचाप बैठता है और फिर मौका मिलते ही पेट्रोल पीना शुरू कर देता है।

    लोग बंदर को देखकर हैरान

    लोग बंदर को देखकर हैरान

    बंदर की इस हरकत को देखकर लोग हैरान हैं, वो बंदर को भगाते हैं लेकिन बंदर मौका देखकर फिर से पेट्रोल पीने के लिए पहुंच जाता है। पेट्रोल पीते बंदर की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+