VIDEO: इस बार सांप की जगह छिपकली से भिड़ा नेवला, पर्यटकों के सामने हुई 'भीषण जंग'

सांप के साथ नेवले की लड़ाई के वीडियो तो आपने कई बार देखे होंगे। दोनों की काफी पुरानी दुश्मनी है। वो एक-दूसरे को जहां भी देखते हैं, तुरंत वार कर देते हैं। अब एक बड़ी छिपकली के साथ नेवले का दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है। वहां पर पर्यटक जंगल सफारी पर निकले थे। तभी रास्ते में उनको एक बड़ी छिपकली बैठी मिली। पर्यटक उसे देख ही रहे थे, तभी नेवले की नजर उस पर पड़ गई। वो काफी देर से शिकार की तलाश में था।

mongoose

कुछ ही देर में उसने छिपकली पर घात लगाकर हमला कर दिया। दोनों के शरीर का साइज करीब-करीब बराबर था। शुरू में नेवला हावी हो गया, उसने छिपकली पर बैक टू बैक कई वार किए।

वहीं बीच सड़क दोनों में जिंदगी की जंग जारी थी, जबकि दूसरी ओर पर्यटक अपनी गाड़ियों में बैठकर वीडियो बना रहे थे। दोनों जानवरों को उनकी उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।

कुछ ही देर में नेवले ने छिपकली की एक आंख नोंच ली, इसके बाद भी उसने हार नहीं मानी और वार करती रही। नेवला लगातार छिपकली को झाड़ियों में ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो सड़क से हटने का नाम नहीं ले रही थी।

वीडियो को फिल्माने वाले Maitseo Matlou ने कहा कि नेवला तेज होता है और अपने शिकार को पकड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ सकता है। वे दिन के दौरान सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। उस दिन नेवले ने छिपकली को काफी देर तक पकड़ के रखा। दोनों में मुकाबला कड़ा था।

इस लड़ाई के बाद छिपकली काफी पस्त हो गई थी, क्योंकि उसकी एक आंख फूट चुकी थी, जबकि शरीर पर कई जख्म थे। कुछ देर बाद नेवला उसे खींचते हुए झाड़ियों में लेकर चला गया। वैसे तो वीडियो में आगे का नजारा नहीं कैद हुआ, लेकिन छिपकली की हालत ऐसी हो गई थी कि उसका बचना मुश्किल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+