फोटो पर कमेंट को लेकर जिम के टॉयलेट में भिड़ गईं दो खूबसूरत मॉडल
नई दिल्ली। फैशन वर्ल्ड में मॉडल्स के बीच लड़ाई कोई नई बात नहीं है, लेकिन वेनेजुएला में दो मॉडल्स के बीच जो फाइट हुई उसे देखकर आपको खूबसूरत चेहरे के पीछे की असलियत पता चल जाएगी। फोटो पर कमेंट को लेकर एक मॉडल ने दूसरी को इस कदर पीटा कि उसकी गर्दन टूट गई। उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और 20 दिनों तक अपने काम से छुट्टी लेना पड़ा।

दो खूबसूरती हसीनाओं के बीच लड़ाई
28 साल की ओस्मेरियल विलालोबोस एक टीवी चैट शो को होस्ट करती है। विलालोबोस रोज की तरह उस दिन भी अपने जिम गई थी, लेकिन जिम के टॉयलेट पर उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। दो हसीनाएं आपस में भिड़ गई। विलालोबोस पर 30 साल की मॉडल डायोसा कैनलेस ने हमला कर दिया।

टॉयलेस में भिड़ी हसीनाएं
जिम के टॉयलेट में जब डायोसा ने विलालोबोस को देखा तो वो आपा खो बैठी। डायोसा ने पहले उसे उसकाने की कोशिश की, लेकिन विलालोबोस ने उनपर ध्यान नहीं दिया। इस बात से वो इतनी नाराज हुई कि टीवी होस्ट पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

तोड़ दी गर्दन, शरीर को नाखूनों से खरोंचा
डायोसा ने विलालोबोस पर बुरी तरह से हमला कर दिया। उसने नाखूनों से उसके शरीर पर कई निशान बना दिए। अपनी कोहली के हमले से उनकी गर्दन तोड़ दी। शरीर पर कई जगहों पर दांत से काट दिया। विलालोबोस बुरी तरह से घायल हो गई। शरीर पर उनके जख्म देखकर इस हमले का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें
इस हमले में घायल हुई मॉडल ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनके शरीर पर आए चोट के निशानों को देखा जा सकता है। उन्हें अपने दफ्तर से 20 दिनों की छुट्टी लेनी पड़ा। फिलहाल को अभी इस ट्रॉमा से निकलने की कोशिश कर रही है।

न्यूड फोटो पर किया था कमेंट
2 साल पहले विलालोबोस ने डायोसा के न्यूड फोटो पर कमेंट किया था। आपको बता दें कि डायोसा वहीं मॉडल है जिन्होंने सूर्खियां बंटोरने के लिए लाइव वेबकैप के सामने 30000 लोगों के सामने अपने सारे कपड़े उतार दिए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर न्यूड फोटो अपलोड की थी, जिसके बाद वो सूर्खियों में छा गई थी।












Click it and Unblock the Notifications