'मां को पड़ोसियों से मेरी हकीकत पता चली तो मैंने उस इंडस्ट्री के लिए वकालत की पढ़ाई छोड़ दी'

'पैरेंट्स को जब इस बात का पता चला तो उसे इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए अपनी लॉ की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ा।'

लंदन: अक्सर पढ़ाई के दौरान छात्र और छात्राएं पार्ट टाइम जॉब करते हैं। इस जॉब के जरिए स्टूडेंट्स जहां अपनी छोटी-मोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करते हैं, वहीं पैरेंट्स को भी इस बात की खुशी मिलती है कि उनके बच्चे आत्मनिर्भर हो रहे हैं। लेकिन, कई बार चीजें उतनी अच्छी नहीं होती, जितनी सामने से नजर आती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक मॉडल के साथ, जिसे अपने करियर के लिए लॉ की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। दरअसल, ये मॉडल एडल्ट इंडस्ट्री में काम करती थी और उसके पैरेंट्स को जब इस बात का पता चला तो उसे इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए अपनी लॉ की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

'पड़ोसियों ने मां को सब कुछ बता दिया'

'पड़ोसियों ने मां को सब कुछ बता दिया'

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, जेमी नाइट नाम की इस मॉडल ने बताया कि वो लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के दौरान जेमी नाइट ने एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ दिन बाद ही जेमी के पड़ोसियों को इस बात का पता चल गया और उन्होंने उसके पैरेंट्स से सब कुछ बता दिया।

बीच में ही छोड़ दी लॉ की पढ़ाई

बीच में ही छोड़ दी लॉ की पढ़ाई

जेमी नाइट के पैरेंट्स को जब उसके एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के बार में पता चला तो वो काफी नाराज हुए। हालांकि जेमी ने एडल्ट इंडस्ट्री को नहीं छोड़ा, बल्कि अपनी लॉ की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। मूल रूप से रूस की रहने वाली जेमी नाइट ने बताया कि वो अब आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर है, लेकिन उसके जानने वाले सभी लोग उसके भविष्य को लेकर एक डर में घिरे हुए हैं।

'मैं कभी उनको इस बारे में बताने वाली नहीं थी'

'मैं कभी उनको इस बारे में बताने वाली नहीं थी'

जेमी नाइट ने बताया, 'मुझे लगता है कि मेरी मां को इस बारे में पड़ोसियों ने बताया है। मैं कभी उनको इस बारे में बताने वाली नहीं थी, लेकिन अब जब उन्हें सब पता चल गया है तो वो काफी दुखी हैं। उन्होंने इस बारे में मुझसे बात भी की, लेकिन मुझे वाकई समझ नहीं आ रहा कि इसमें गलत क्या है। क्योंकि, यूरोप में सेक्स वर्क बहुत ही सामान्य बात है।'

'ये भी बाकी जॉब्स की तरह एक काम है'

'ये भी बाकी जॉब्स की तरह एक काम है'

जेमी ने आगे बताया, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि सेक्स वर्क कोई बुरी चीज है। मुझे यही लगा कि ये भी बाकी जॉब्स की तरह एक काम है। आज जब मैं अपने पैरेंट्स को अपनी सक्सेस के बारे में बताती हूं तो वो खुश होते हैं। वो जानते हैं कि मैं सुरक्षित और खुश हूं। लेकिन, साथ ही उन्हें लगता है कि अगर मैं कोई और करियर चुनती तो मेरे लिए ज्यादा अच्छा होता।'

'शायद मेरी मां तब ज्यादा खुश होतीं'

'शायद मेरी मां तब ज्यादा खुश होतीं'

बातचीत के दौरान जेमी नाइड ने कहा, 'मेरे पास अपना घर है, कार है, लेकिन शायद मेरी मां तब ज्यादा खुश होतीं, अगर मैं वकील बनती। हालांकि मैं शुरू से ही वकील बनना चाहती थी। इसकी वजह है कि जहां मैं रहती हूं, वहां क्राइम रेट बहुत ज्यादा था और मुझे लगता था कि अगर मैं वकील बनती हूं तो मेरे करियर के लिए अच्छा रहेगा।'

कॉफी शॉप की जॉब छोड़कर शुरू की वेबकैमिंग

कॉफी शॉप की जॉब छोड़कर शुरू की वेबकैमिंग

इसके लिए जेमी नाइट लंदन आ गईं और यहां क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में लॉ में एडमिशन ले लिया। साथ ही जेमी एक कॉफी शॉप में पार्ट टाइम जॉब भी करने लगीं। जेमी ने बताया कि उसे वो पार्ट टाइम जॉब जमी नहीं और उसने तय किया कि वो कुछ और करेगी। फिर जेमी ने एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और शाम को दो घंटे वेबकैमिंग करने लगी। धीरे-धीरे जेमी नाइट ने इंडस्ट्री में फुल टाइम काम करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+