इस खूबसूरत मॉडल के ब्वॉयफ्रेंड हैं हजारों लड़के, एक घंटा गर्लफ्रेंड बनाने के देने होंगे 5000 रुपये

Model made AI clone: 23 साल की मॉडल ने अपने फैंस को डेट करने के लिए अपना खुद का एआई क्लोन तैयार किया। मॉडल का कहना है कि इस काम से वे एक महीने में 5 मिलियन डॉलर भी कमा सकती हैं।

Model made her AI clone

Moel made her AI Clone: कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्र ऐसे हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ये फैंस इनकी एक झलक देखने के लिए पागल रहते हैं। कभी गलती से कोई लाइव आ जाए तो बस फैंस के मैसेज की होड़ सी लग जाती है। ऐसा ही कुछ हाल जॉर्जिया की एक मॉडल का भी है।

महिला के हजारों ब्वॉयफ्रेंड्स
मॉडल इतनी खूबसूरत हैं कि हर कोई उन्हें डेट करना चाहता है। अपने फैंस से वो भी समय-समय पर इंटरेक्शन करती ही रहती हैं। अब हाल ही में खबर आई है कि मॉडल के एक या दो नहीं बल्कि 1000 ब्वॉयफ्रेंड्स हैं। जी हां! ये बात सच है। और ये सारे लोग मॉडल के फैंस हैं। लेकिन इसके पीछे भी एक मजेदार ट्विस्ट है।

एक घंटे के लेती है इतने पैसे
दरअसल, हर फैन को उनसे बात करने का मौका मिले, इसके लिए मॉडल ने अपना खुद का एक AI क्लोन बनाया है। इस क्लोन के जरिये मॉडल 1000 लोगों को डेट कर रही हैं। लोगों की गर्लफ्रेंड बनने और डेटिंग के एक मिनट के लिए मॉडल एक डॉलर यानी 80 रुपये चार्ज करती है।

कहां से आया क्रिएटिव आइडिया?
बताते चलें कि 23 साल की कार्यन मार्जोरी पेशे से एक स्नैपचैट इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हर कोई मॉडल को डेट करना चाहता है। लेकिन ये तो पॉसिबल नहीं है। तो कार्यन को एक बहुत ही क्रिएटिव आइडिया सूझा। उन्होंने अपना एक एआई क्लोन बनाया ताकि फॉलोवर्स उन्हें डेट कर सकें।

बना डाला अपना ही हमशक्ल
उन्होंने अपना एक BETA वर्जन बनाया और मंगलवार को इसे रिलीज किया। मॉडल ने बातचीत के कई वीडियोज रिकॉर्ड किए और अपना ये वर्जन तैयार किया। मॉडल ने हल्की फुल्की बातचीत से लेकर सेक्सुअल इंटरकोर्स तक की बातें रिकॉर्ड कर लीं। 'Fortune' को महिला ने कहा कि जब भी आपको जरूरत हो तो एआई बोट इसके लिए तैयार है।

तगड़ी कमाई कर रही मॉडल
इन्फ्लुएंसर ने बताया कि एआई से एक महीने में उनकी 5 मिलियन डॉलर की कमाई तक हो सकती है। अगर उनके 1.8 मिलियन फॉलोवर्स में से 20,000 भी एक बारी में साइनअप करें तो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+