कपड़े पहनने की बजाए मॉडल ने शरीर पर लगाया पेंट, फिर पहुंची मॉल, गार्ड ने धक्के देकर भगाया
इन दिनों बहुत से एक्टर, एक्ट्रेस और मॉडल पब्लिसिटी के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था, जहां पर एक प्लेबॉय मॉडल बिना कपड़ों के शॉपिंग मॉल पहुंच गई। साथ ही वहां पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने लगी, हालांकि ये काम मॉल मैनेजमेंट को पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे धक्के मारकर निकाल दिया।

पूरी तरह से नग्न निकली
इस विवादित काम को करने वाली मॉडल का नाम फ़्रांसिया जेम्स है। वो एक शॉपिंग मॉल में अपनी टीम के साथ जाती हैं। दूर से देखने पर लगता है कि उन्होंने फैंसी ड्रेस पहन रखा है, लेकिन पास आने पर लोगों को पता चलता है कि वो पूरी तरह नग्न हैं। उन्होंने कपड़ों की जगह पेंट लगा रखा था, जिस वजह से किसी को पता नहीं चल रहा है।

वीडियो किया शेयर
मॉल में पहुंचने के बाद मॉडल ने अपनी टीम से कैमरा ऑन करवाया। इसके बाद वो पुरुषों के पास जाकर 'नो नट नवंबर' के बारे में सवाल करने लगीं। बहुत से लोग शर्मा कर उस जगह से दूर हट गए। कुछ देर बाद वहां पर एक गार्ड आता है और उनको बाहर जाने के लिए कहता है, लेकिन वो वहीं पर खड़ी रहती हैं। बाद में उनको धक्के देकर मॉल से बाहर निकाल दिया जाता है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

लोगों ने जमकर सुनाया
वैसे बहुत से लोगों को मॉडल की ये हरकत नहीं पसंद आई, जिस वजह से उनकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। एक शख्स ने लिखा कि ये बेशर्मी की हद है, पब्लिसिटी के लिए किसी को भी सार्वजनिक स्थान पर नहीं करना चाहिए। आप एडल्ट फिल्मों में चाहे जो करें, लेकिन कम से कम मॉल जैसी जगहों पर सही से रहें, क्योंकि वहां पर बच्चे भी आते हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा कि मॉडल को चाहे आप जो कहें, लेकिन उसकी पोशाक अद्भुत थी।

क्या है नो नट नवंबर?
सोशल मीडिया के इस दौर में अजीबोगरीब चैलेंज चलते रहते हैं। कुछ सालों से नो सेव नवंबर का ट्रेंड चल रहा था, लेकिन पिछले साल उसकी जगह नो नट नवंबर ने ले ली। इसमें लोगों को सेक्स और उससे जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने का चैलेंज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications