VIDEO: भीड़ का इंसाफ, महिला को पुलिस हिरासत से खींचकर जिंदा आग में झोंका
पुलिस की हिरासत से जबरन खींचकर भीड़ ने महिला को जिंदा आग में झोंक दिया। इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है।
नई दिल्ली। ब्राजील में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भीड़ से एक महिला के साथ बदसलूकी की। महिला को पुलिस हिरासत से लेकर उसकते साथ मारपीट की और उसे जिंदा आग में झोंक दिया। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर एक घर में आग लगाने का आरोप लगा था।

रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल की महिला पर एक घर में आग लगाने का आरोप लगा था। जिस घर में आग लगी थी, उसमें तीन बच्चे समते करबी 7 लोग उस वक्त मौजूद थे। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई थी। लोगों के आरोप के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरी कर दी, लेकिन ये लोगों को मंजूर नहीं था। इसलिए पुलिस के इंसाफ को छेड़ लोगों ने खुद उससे बदला देने की सोची। पुलिस ने उससे पूछताछ कर ही रही थी कि तभी 500 के करीब लोगों ने थाने पर हमला बोलकर उस महिला को पुलिस हिरासत से अपने कब्जे में कर लिया।
7 फरवरी के दिन भीड़ थाने पहुंची और वहां महिला को अपने कब्जे में लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस वैन में आग लगाकर उसमें जिंदा महिला को झोंक दिया। महिला मदद के लिए चिल्लता रही, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। पुलिस की संख्या कम थी और लोगों काफी थे, इसलिए वो कुछ नहीं कर पाएं। उन्होंने फौरन और पुलिसवालों को मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद बैकअप के लिए टीम पहुंची। उन्होंने भीड़ से महिला को बचाया और उसे फौरन अस्पताल ले गई। पुलिस ने कहा है कि महिला को इलाज के बाद किसी गुप्त जगह ले जाया जाएगा, जहां लोग उसे नुकसान नहीं पहुंचा सके। इस घटना में एक बच्ची भी बुरी तरह से झुलस गई, देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications