2 करोड़ दो तभी बच्चा... फ्री में नहीं होती प्रेग्नेंट! करोड़पति के बीवी के नखरे देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
हर कपल का सपना होता है शादी कर एक प्यारा सा परिवार बनाना। हालांकि, परिवार बनाने का फैसला कपल का मिलकर लिया हुआ फैसला होता है। बच्चों के जन्म से लेकर परवरिश तक के फैसले कपल आपस में मिल जुलकर लेते हैं। मगर आजकल कई सारे कपल हैं, जो किसी भी चीज को प्राइवेट नहीं रखते। ऐसा ही एक करोड़पति शख्स की बीवी ने भी किया।
करोड़पति की बीवी ने चौंकाने वाली बात कहते हुए कहा कि वो किसी भी काम को एक अवसर के तौर पर लेती है। वो फ्री में कोई काम नहीं करती। पति से वो हर बच्चे के पहले कम से कम ढाई करोड़ के गिफ्ट्स लेती है।

बताते चलें कि महिला दुबई में रहती है और कहती हैं कि उसका पति करोड़ों में कमाता है। ऐसे में वो बच्चे पैदा करने का दर्द बिना पैसा या गिफ्ट्स के नहीं लेती। इसके लिए वो पहले ही चीजें तय कर लेती है कि वो क्या-क्या लेगी। इसके बदले में वो पति को बच्चा पैदा करके देती है।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में रहने वाली सौदी बताती हैं कि पहले बच्चे के जन्म से पहले वो अपने पति से एक नई कार और उसका मैचिंग हर्मीज बर्किन बैग लेना चाहती है। इस बैग की कीमत 50-55 लाख रुपये तक होती है। इसके अलावा वो एक बच्चे के जन्म के लिए पति से 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का भत्ता लेती है। साफतौर पर महिला का कहना है कि वो इस दर्द को फ्री में नहीं लेना चाहती।
सौदी कहती हैं कि उनकी सबसे बड़ी मांग तो ये है कि अपनी उंगली पर एक बड़ी डायमंड की अंगूठी वे चाहती हैं। दूसरा गिफ्ट लाखों रुपये का वो बैग है, जिसे वे अपने पति से चाहती है। इसके अलावा पति से एक महंगी लग्जरी गाड़ी भी उन्हें गिफ्ट में चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications