बीच सड़क पर बिखरी बुजुर्ग की दाल, पुलिसकर्मी ने हाथों से समेटकर ऐसे की मदद, VIDEO VIRAL
Meerut Policeman video: वायरल हो रहे वीडियो में मेरठ पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आ रहा है, जिसमें वे एक बुजुर्ग शख्स की सड़क पर बिखरी दाल को समेटते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

Meerut Police: पुलिसकर्मियों को लेकर लोगों का हमेशा एक माइंडसेट रहता है। पास से पुलिस गुजर जाए, तो कई बार लोग भयभीत भी हो जाते हैं। इसका कारण लंबे वक्त से बनती आ रही पुलिस की इमेज है। बीते दिनों मथुरा रेलवे स्टेशन से पुलिस द्वारा लोगों को पैर से साइड करने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। क्लिप को देखने के बाद लोग पुलिसकर्मियों को लेकर बहुत भले बुरे रिएक्शन भी दे रहे थे। लेकिन पुलिस का अगर एक चेहरा ये भी है, तो दूसरा चेहरा मानवीय भी है। हाल ही में वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबूत है। जिसमें एक पुलिसकर्मी बीच सड़क पर से दाल समेटता हुआ नजर आ रहा है। ये दाल किसी बुजुर्ग शख्स की है, जो सड़क पर गिर गई थी।
(वीडियो-नीचे)
पुलिस का मानवीय चेहरा
पुलिसकर्मी के मानवीय चेहरे का ये वीडियो @shaluagarwal3 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि मेरठ पुलिस का मानवीय चेहरा, सड़क पर एक बुजुर्ग की दाल बिखर गई, इंस्पेक्टर ने हाथों से दाल को समेटकर बुजुर्ग की मदद की। इसके साथ ही यूजर ने मेरठ पुलिस को इस ट्वीट में टैग भी किया है।
सड़क पर गिरी बुजुर्ग की दाल
मेरठ पुलिस के मानवीय चेहरे के इस वीडियो को अभी तक 3 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर दाल गिरी हुई है और पुलिस वाला इसे समेटता हुआ नजर आ रहा है। कैप्शन के मुताबिक, ये दाल किसी बुजुर्ग शख्स की है। पुलिसकर्मी ने इस बुजुर्ग की मदद की। इसके बाद लोग पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
उन्हें भी अन्न की कीमत मालूम
एक यूजर ने कहा कि अन्न का भी अपमान नहीं होने दिया। इनको देखकर ही कहा जा सकता है कि उन्हें भी अन्न की कीमत मालूम है। ईमानदारी का परिचय देते इंस्पेक्टर। एक ने कहा कि इंस्पेक्टर को दिल से सेल्यूट। वहीं कई लोगों ने अन्न को आदर दिया। कई लोगों ने ऑफिसर को सलाम किया। कई लोगों ने उन्हें जिंदादिल भी बताया। कई लोगों का कहना था कि अगर ऐसे ही सारे पुलिसवाले हो जाएं, तो कितना अच्छा रहेगा।
मथुरा से सामने आया था वीडियो
बताते चलें कि बीते दिन मथुरा रेलवे स्टेशन से पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे ट्रेन का इंतजार करते सो रहे यात्रियों को पैरों से कुचलते हुए नजर आए। क्लिप देखने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। लोगों का कहना था कि पुलिस वालों को इन्हीं गरीबों की जेब से सैलरी मिलती है और उन्हीं के साथ ये ऐसा व्यवहार करते हैं। लेकिन अब मेरठ पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आने के बाद लोग बेहद भावुक हो रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications