Bahubali Samosa: क्या आपने ट्राई किया बाहुबली समोसा? खाना तो दूर, उठाने में ही छूट जाएंगे पसीने

बाहुबली समोसा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 8 किलो का भारी भरकम समोसा तैयार करने में सिर्फ आलू ही नहीं, काफी चीजों का इस्तेमाल हुआ है।

Bahubali Samosa: समोसा किसे पसंद नहीं होता। समोसे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप समोसा लवर हैं, तो आपको मेरठ का बाहुबली समोसा जरूर ट्राई करना चाहिए। वैसे तो नाम से ही साफ है कि समोसा काफी बड़ा होगा इसलिए इसे बाहुबली नाम दिया गया है। लेकिन इस समोसे का वजन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आलू, मटर, सूखे मेवे और पनीर की स्वादिष्ट स्टफिंग से भरे इस समोसे ने बिजनेसमैन हर्ष गोयंका का ध्यान खींचा और वे खुद को इस बाहुबली समोसे का वीडियो शेयर करने से रोक नहीं सके।

चर्चा में बाहुबली समोसा

चर्चा में बाहुबली समोसा

अगर आप समोसा लवर हैं तो ये बाहुबली समोसे की खबर आपके बड़े काम की है। हर्ष गोयंका ने अपने ट्विटर पर इस बाहुबली समोसे का शानदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दिवाली की सारी मिठाइयों के बाद मेरी पत्नी ने सिर्फ एक समोसा ऑर्डर किया।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में इन्फ्लुएंसर चाहत आनंद को इस भारी भरकम समोसे को उठाने की जद्दोजहद करते हुए देखा जा सकता है। मिठाई की दुकान का नाम कौशल स्वीट्स है। यहीं इस भारी भरकम समोसे को तैयार किया जाता है।

समोसे को खाने पर है खास ईनाम

समोसे को खाने पर है खास ईनाम

रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बाहुबली समोसे की कीमत 1100 रुपये है। इसके साथ ही इस समोसे को खत्म करने के लिए 30 लोगों की जरूरत है। अगर आप इस समोसे को 30 मिनट में पूरा खा जाएंगे, तो आपको 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

लोगों को पसंद आया वीडियो

लोगों को पसंद आया वीडियो

ये वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। 5 लाख से भी ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। इसके साथ ही इसपर खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद है कि मिसेज गोयंका ने आपको ये सिर्फ नाश्ते में ही खाने के लिए कहा होगा, नहीं तो ये ज्यादा खाने का मामला हो जाएगा।

यूजर्स ने बोली ये बात

यूजर्स ने बोली ये बात

एक अन्य यूजर ने कहा कि ये समोसा देखने के लिए है या खाने के लिए? बेहतर होगा कि इसे शोकेस में ही रखें। एक शख्स ने कहा कि ये बहुत बड़ा है, आप इसे अकेले नहीं खा सकते। प्लीज इसे बर्थडे केक की तरह कट करिये और अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करिये।

स्टफिंग में डाली ये चीजें

स्टफिंग में डाली ये चीजें

एक शख्स ने इसे Saaaaaaaaaaaaa moooooooooosaaaaaaa. बताया। कई लोगों ने इसे शानदार बताया और इसे खाने की इच्छा भी जताई। बता दें कि आलू और पनीर की स्टफिंग के अलावा भी इस समोसे में तरह-तरह की चीजें डाली गई हैं, जो इसे और स्वादिष्ट बनाता है।

फैंस को चौंकाते रहते हैं हर्ष

फैंस को चौंकाते रहते हैं हर्ष

आपको बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है, जब इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयंका ने इस तरह का कोई वीडियो शेयर किया हो। वे अपने अजीगोगरीब पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। वे अमेजिंग फैक्ट्स शेयर करते रहते हैं। और अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को हर बार नए पोस्ट के साथ चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+