VIDEO: सर्जरी से पहले ऑपरेशन थिएटर में मरीज को छोड़कर डांस करने लगीं डॉक्टर
अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ऑपरेशन टेबल पर पड़े मरीज के बगल में खूब डांस कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो काफी हंगामा हुआ।
बोगोटा। एक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मरीज की सर्जरी से पहले मेडिकल स्टाफ ने जमकर डांस किया। उनके इस कृत्य पर कार्रवाई की गई है और सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। कोलंबिया के अस्पताल में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

दोषियों को सस्पेंड किया गया
अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ऑपरेशन टेबल पर पड़े मरीज के बगल में खूब डांस कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो काफी हंगामा हुआ। आखिरकार अस्पताल के नियम तोड़ने के आरोप में सभी दोषियों को सस्पेंड कर दिया गया। READ ALSO: बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर क्या बोलीं मुलायम की छोटी बहू?
जोर-जोर से हंस रहे थे सभी
वायरल वीडियो में दिखा कि डॉक्टर और नर्स सर्जरी के लिए मरीज को तैयार किए जाने के वक्त खूब डांस कर रही हैं और जोर-जोर से हंस भी रही हैं। एक नर्स मरीज के ऊपर कुछ स्प्रे जैसा डालती है और बाकी लोग वहां डांस करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications