क्या आपने देखा मैकेनिक बंदर? बड़े ध्यान से नट बोल्ट कसता दिखा, तो लोगों ने कहा 'इंजीनियर'

वायरल वीडियो में बंदर एक ट्रेन्ड प्रोफेशनल की तरह मैकेनिक की मदद करता दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत में बंदर की मदद से एक शख्स रिंच और पेचकस का उपयोग करके बोल्ट कसता है।

Engineer Monkey: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कई वीडियोज जानवरों के होते हैं। कभी कभार जानवर कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अकसर जानवर कुछ ऐसा काम कर बैठते हैं, जो हूबहू इंसानों से मिलता जुलता होता है। बंदरों की बात की जाए, तो ये हमारे आसपास के सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक हैं। वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी उनकी दिमागी शक्ति और नए काम को सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए कई शोध कर चुके हैं। बंदर बेहद बुद्धिमान होते हैं और वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि आखिर कैसे ये बंदर इतनी समझदारी वाला काम कर रहा है। हैरान कर देने के साथ-साथ ये वीडियो काफी फनी भी है।

मैकेनिक बना बंदर

मैकेनिक बना बंदर

वायरल हो रहे वीडियो को अभी कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर शेयर कियाी गया था। बंदर एक ट्रेन्ड प्रोफेशनल की तरह मैकेनिक की मदद करता दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत में बंदर की मदद से एक शख्स रिंच और पेचकस का उपयोग करके बोल्ट कसता है।

फोकस होकर कर रहा है काम

फोकस होकर कर रहा है काम

हैरानी की बात है कि अपने ही ध्यान में खोया हुआ है और फोकस होकर बाइक के हिस्से को ठीक करने की जुगत में लगा हुआ है। बंदर बाइक ठीक करने में ऐसे उलझा हुआ है, मानो कोई प्रोफेशनल हो। वीडियो का कैप्शन भी कुछ ऐसा ही बयां कर रहा है। कैप्शन में बंदर को इंजीनियर कहा गया है।

हैरान हो रहे हैं लोग

हैरान हो रहे हैं लोग

वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और बंदर की ऐसी हरकत देखकर लोग काफी हैरान भी हो रहे हैं। वीडियो को फेसबुक पर 23 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा इंजीनियर काम पर है। वहीं दूसरे ने लिखा कि परेशान मत हो।

लोगों ने कहा- ईमानदार बंदर

लोगों ने कहा- ईमानदार बंदर

एक शख्स ने बंदर को ईमानदार बताते हुए कहा कि उसकी मासूम ईमानदारी की तारीफ करनी चाहिए। हाथ के दस्ताने के बिना काम करने वाला बेचारा, नुकीले किनारों से उसका हाथ भी कट सकता था।

लोगों को भायी बंदर की जिज्ञासा

लोगों को भायी बंदर की जिज्ञासा

एक अन्य यूजर ने कहा कि बंदर की जिज्ञासा देखकर ऐसा लगता है कि ये व्यापार के गुर बहुत जल्दी सीख लेगा। कई अन्य लोगों ने कमेंट्स में बंदर के दिमाग की जमकर तारीफ की और उसे होशियार बताया।

कुछ लोगों ने बताया बंदर पर अत्याचार

कुछ लोगों ने बताया बंदर पर अत्याचार

जानवरों को ऐसा करता देखना काफी रेयर ही होता है। लेकिन बंदर अकसर इंसानों जैसी हरकत करते हैं। बंदर इंसानों के साथ रहने के आदी हो गए हैं ऐसे में अकसर उन्हें ऐसी हरकत करते देखा जा सकता है, जिसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो को देखकर भले ही कुछ लोग बंदर की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो इसे बंदर पर अत्याचार बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+