McDonald's भी नहीं अफोर्ड कर पा रहा टमाटर! बर्गर से हटाया Tomato तो इंटरनेट पर तुरंत बनने लगे मजेदार मीम्स
टमाटर के दाम बाजार में आसमान छू रहे हैं। बाजार में लाल टमाटर के दाम लगभग सेब के बराबर चल रहे हैं। टमाटर की बाजार में आपूर्ति कम होने के कारण टमाटर के दाम 150 रुपये से 200 रुपये किलो पहुंच चुका है। ऐसे में लोग टमाटर के विकल्प से काम चला रहे हैं।
इतना ही नहीं फास्ट फूड की दिग्गज इंटरनेशल कंपनी McDonald's जिसका करोड़ों का टर्नओवर है वो कंपनी भी टमाटर अफोर्ड नहीं कर पा रही है।

बर्गर से गायब हुआ टमाटर
McDonald's ने अपने ग्राहकों को अपने बर्गर में टमाटर सर्व करना बंद कर दिया है। McDonald's के बर्गर में टमाटर नदारत हो चुकी है।
नोटिस जारी कर दी ये जानकारी
McDonald's ने अपने आउटलेट के बार नोटिस लगा कर अपने कस्मर्स को ये जानकारी दी है कि बर्गर की दिग्गज कंपनी McDonald's कीमतों में बढ़ोतरी के कारण टमाटर के बिना खाना परोस रही है। कंपनी की इस नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यूसर्ज जमकर मजेदार मीम्स बना रहे हैं।
McDonald's लिखी ये बात
मैकडॉनल्ड्स भी टमाटर की कीमतों और सप्लाई का हवाला दिया और बताया कि मैकडॉनल्ड्स टमाटर के बिना अपना प्रोडक्ट बेचेगा। तो ट्विटर यूजर्स ने मैकडॉनल्ड्स के ग्राहकों के लिए टमाटर की 'अस्थायी अनुपलब्धता' के बारे में एक नोटिस की ये तस्वीर मजेदार कमेंट के साथ शेयर करनी शुरू कर दी।
मैकडॉनल्ड्स आउटलेट की नोटिस इंटरनेट पर हुई वायरल
एक यूजर आदित्य डी शाह के ट्विटर पोस्ट शेयर की जिसमे अनुसार दिल्ली के कनॉट प्लेस में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट के बाहर ये नोटिस लगाई गई है। जिसमें कंपनी के मैनेजर ने लिखा हम अपने ग्राहकों को अच्छी क्वॉलिटी वाले प्रोडक्ट के साथ सर्वोत्तम फूड परोसने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हम पर्याप्त मात्रा में टमाटर प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं जो हमारी विश्व स्तरीय कड़ी गुणवत्ता जांच को पूरा करते हैं।
इसलिए, फिलहाल, हम आपको टमाटर के बिना प्रोडक्ट परोसने के लिए मजबूर हैं। हम टमाटर की सप्लाई प्रात्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों से माफी वाले अंदाज में लिखा उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद है।
🚨Mcdonalds,Delhi put up this notice!
Even Mcdonalds cannot afford tomatoes now!😂😂 pic.twitter.com/cn1LkoQruf
— Aditya Shah (@AdityaD_Shah) July 7, 2023
McDonald's भी अफोर्ड नहीं कर पा रही टमाटर
इस पोस्ट करने वाले ने लिखा McDonald's जैसी दिग्गज कंपनी भी टमाटर अफोर्ड नहीं कर पा रही है। जिस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी ये टमाटर की कीमतें बढ़ने का एक आदर्श उदाहरण है। वहीं दूसरे ने लिखा "वाह! ऐसा पहले कभी नहीं देखा!"। कुछ लोगों ने तर्क दिया, "क्या आपने कभी फूड ज्वाइंट चलाने वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात की है? वे ब्लिंकिट आदि से डिलीवरी का ऑर्डर नहीं देते हैं, जिससे खुदरा दर उन पर प्रभाव नहीं डालती है!
This happened in past too. They don’t want the burden. They don’t want to go thru rate change exercise as it’s v complicated. So the easy thing is this.
— Kumar Gaurav 🇮🇳 (@kaegie) July 7, 2023
🚨Mcdonalds,Delhi put up this notice!
Even Mcdonalds cannot afford tomatoes now!😂😂 pic.twitter.com/cn1LkoQruf
— Aditya Shah (@AdityaD_Shah) July 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications