मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड का चेहरा बनीं सिक्किम की ये पुलिस अधिकारी, मिलिये भारत की वंडर वुमन एक्शा केरुंग से

Maybelline face Eksha Kerung: मेबेलिन के नए चेहरों में एक एक्शा केरुंग का नाम काफी चर्चा में है। सिक्किम की पुलिस अधिकारी एक्शा एक सुपरमॉडल होने के साथ-साथ बॉक्सर और बाइकर भी हैं।

 Eksha Kerung

Eksha Kerung: मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड मेबेलिन ने हाल ही में अपने ब्रांड के नए चेहरों को दिखाते हुए एक पोस्टर शेयर किया। अब नए चेहरों में सुहाना खान के साथ अन्नया बिड़ला, पीवी सिंधु और एक्शा केरुंग भी शामिल हैं।

मेबेलिन के चार नए चेहरे
सुहाना खान जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। पीवी सिंधु मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, अनन्या बिड़ला एक सिंगर और बिजनेसवुमन हैं तो वहीं एक्शा केरुंग सिक्किम की पुलिस ऑफिसर हैं।

मल्टी टास्किंग हैं एक्शा
जी हां! एक्शा केरुंग। ये एक जाना-माना नाम है। एक्शा सिर्फ एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि मल्टी टास्किंग गर्ल हैं, जिनका सोशल मीडिया कई ऐसे पोस्ट से भरा हुआ है, जिसमें वे आपको अलग-अलग एक्टिविटीज करती दिखेंगी। हाल ही में मेबलिन ने अपने नए चेहरों को रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा- हमें मेबेलिन के लिए एकदम सही फिट मिला है। हम इसे एक स्टेप और ऊपर लेकर जा रहे हैं। सुहाना खान, पीवी सिंधु, अनन्या बिड़ला और एक्शा केरुंग।

इस शो से बनी इंटरनेट सेंसेशन
इसमें जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है एक्शा केरुंग। एमटीवी सुपरमॉडल के सीजन 2 से रातोंरात सेंसेशन बनीं एक्शा केरुंग पेशे से एक पुलिस अधिकारी हैं। अपने इंस्टाग्राम बायो में वे खुद को पुलिस अधिकारी, सुपरमॉडल, बॉक्सर, राइडर और हाइकर बताती हैं। उनका सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि वे मल्टीटास्किंग हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एक्शा का बॉलीवुड डेब्यू
एमटीवी सुपरमॉडल ईयर 2 से एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही फोकस्ड थी। आखिरकार अपने सपने को जी रही हूं। मैं हमेशा से खुद को इस शो में देखना चाहती थी। मुझे ये कदम उठाने में काफी साहस करना पड़ा। अब मैं ये कर रही हूं। एक्शा केरुंग अंशुमान झा और मिलिंद सोमन के साथ लकड़बग्घा में बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं।

Recommended Video

    Sikkim की Eksha Hangma Subba की जानें क्यों दिग्गज करते हैं तारीफ | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+