पत्नी संग अंडरग्राउंड बंकर बनवा रहे हैं मार्क जुकरबर्ग, कीमत इतनी कि एक शहर पल जाए
Mark Zuckerberg underground bunker: मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर ये कि दोनों अपने लिए एक अंडरग्राउंड बंकर बनवा रहे हैं।
बताते चलें कि 5000 वर्ग फीट का ये बंकर हवाई में उनके फार्म में होगा। बात करें अगर इस अंडरग्राउंड बंकर की, तो इसकी कीमत 27 करोड़ डॉलर के करीब है। इसमें जमीन की कीमत भी शामिल है।

अब सवाल उठता है कि मार्क जुकरबर्ग ने इतना महंगा और खतरनाक बंकर बनाने का फैसला क्यों लिया होगा? तो बताते चलें कि ये अभी राज ही है और इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। हालांकि ये खबर लोगों को काफी अजीब लग रही है।
बताते चलें कि इस बंकर को बाहरी दुनिया से किसी भी चीज की जरूरत नहीं पड़ने वाली। इसका कारण यहां सारी दुनिया की सुख सुविधाओं का होना है। इस बंकर को बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहा सामान भी चर्चा में है।
इस बंकर का गेट मेटल का बना होगा और इसे कंक्रीट से भरा जाएगा। यहां 30 बेडरूम और 30 बाथरूम होंगे। इसके अलावा दो बंगले भी यहां हैं। यहां फिटनेस सेंटर से लेकर गेस्ट हाउस और भी काफी कुछ है।
हालांकि, ये बंकर क्यों बनवाया जा रहा है, इसे लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। मगर मार्क और प्रिसिला की प्रवक्ता ब्राडी हॉफिन बर्र ने टाइम मैगजीन से बात करते हुए कहा कि मार्क और प्रिसिला को कोलाउ और वहां के लोगों के साथ समय बिताना बेहद पसंद है। वो अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
फिलहाल मार्क जुकरबर्ग अपने इस अंडरग्राउंड बंकर को बनवाने को लेकर सुर्खियों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications