बेखौफ होकर बिल्डिंग की 23 मंजिल पर कूदता रहा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ऊंची इमारत की छत से इधर से उधर कूदते हुए एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस दुनिया में सनकी लोगों की कमी नहीं है। कई लोगों को न तो खुद की जान की परवाह होती है और न ही दूसरों की। अपनी ही धुन में कुछ भी कर जाते हैं। आमतौर पर थोड़ी सी हाइट देखने पर भी हाल बेहाल हो जाता है। लेकिन एक शख्स बिना किसी की परवाह किए ऊंची इमारत पर ऐसे कूद मार रहा है, जैसे जमीन पर चल रहा हो। रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग जहां इमारत की ऊंचाई सिर्फ वीडियो में ही देखकर डर रहे हैं। इस शख्स को कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है।

शख्स के पास नहीं है कोई सेफ्टी

शख्स के पास नहीं है कोई सेफ्टी

पागलपन की कोई सीमा नहीं होती। ये बात एक शख्स का वीडियो देखकर साबित हो रही है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में ऊंची इमारत की छत से कूदते हुए इस शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बिना किसी सेफ्टी गियर के ये शख्स छत पर इधर से उधर कूदता फांदता दिख रहा है।

वायरल हो रहा है वीडियो

ये आदमी 115 साल पुरानी 90 वेस्ट सेंटर बिल्डिंग में एक खिड़की के चबूतरे पर खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो में पहले इस आदमी को फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वो आदमी एक खिड़की से दूसरी पर छलांग लगाने लगता है। बिना किसी सेफ्टी गियर के ये शख्स आराम से निडर होकर कूद रहा है।

कोने पर पहुंचा शख्स

कोने पर पहुंचा शख्स

इस वीडियो को मिस्टर एरिक लजंग नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये क्या कर रहा था। जब हमने उसे पहली बार देखा तो वह इधर से उधर कर रहा था। उसके बाद वो एक कोने पर पहुंच गया।

'बाहर सब कुछ गीला था'

'बाहर सब कुछ गीला था'

फिर हमने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। ऐसा लग रहा था कि उसने एक कॉल किया और लगभग एक मिनट के लिए चारों ओर देखा। फिर वो दूसरी खिड़की के चबूतरे पर कूदने लगा। बाहर सब गीला था और उसने कपड़े के जूते पहने हुए थे। हम सब ऐसे ही देख रहे थे।

लोग भी हुए हैरान

लोग भी हुए हैरान

वीडियो देखकर यूजर्स काफी हैरान है। इस शख्स का पागलपन देखकर लोगों का दिमाग फिर रहा है। एक यूजर ने कहा कि कौनसे जूते? हमें जवाब चाहिए। एक यूजर ने इसे इन्क्रेडिबल बताया है।

हैरान रह गए लोग

हैरान रह गए लोग

एक शख्स ने कहा कि मुझे खुशी है कि वह एकदम ठीक है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप मुझे ये नहीं बता सकते कि इस आदमी ने ऐसा पहले नहीं किया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+