बिना पढ़ाई-लिखाई और ट्रेनिंग के एक साल के करोड़ रुपये कमाता है ये शख्स! एक फैसले ने बदली पूरी जिंदगी
Man with no education earns crores: खदान में माइनर के रूप में काम करने वाले शख्स कोरी का कहना है कि ये काम इतना आसान नहीं है। लेकिन कोरी का कहना है कि एक साल में उन्होंने करोड़ों रुपये भी कमाए हैं।

Man with no skills earn crores: अच्छी नौकरी पाने के लिए लोग न जाने कितनी मेहनत करते हैं। सरकारी नौकरी की भी बात करें, तो लोग जॉब सिक्योरिटी पाने के लिए दिन रात पढ़ाई करते हैं तब जाकर भी नौकरी पाने के शत प्रतिशत चांस हाथ नहीं लगते। लेकिन एक शख्स इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है, जो अनपढ़ होकर भी हजार नहीं लाख नहीं बल्कि करोड़ों रुपये कमा रहा है। ये शख्स अपनी शानदार कमाई को लेकर अब सुर्खियों में बना हुआ है। 38 साल के कोरी रॉकवेल के एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी ही बदलकर रख दी। आइये जानते हैं उनके उस फैसले के बारे में, जिसके बाद वे आज करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
मुझे लगा मैं यहीं फंस जाऊंगा
आम इंसान की तरह कोरी भी एक वक्त पर साधारण सी नौकरी कर रहे थे। इनसाइडर से बातचीत में उन्होंने बताया कि एक समय पर उनके पास ना तो शिक्षा थी और ना ही कोई स्किल। उनकी कोई प्रेमिका भी नहीं थी और कोई बच्चा भी नहीं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि अगर मैं एलए से बाहर नहीं निकला तो हमेशा के लिए यहीं फंसा रह जाऊंगा।
नहीं मिली सुपरमार्केट की नौकरी
एक लोकल सुपरमार्केट में नौकरी ना पा सकने के बाद जब कोरी को माइनर यानी खनिक के तौर पर काम करने का मौका मिला, तो उनकी पूरी की पूरी जिंदगी ही बदल गई। माइनिंग टेंप एजेंसी जियोटेम्प्स नेवादा के ओरोवाडा में कोरी को छह महीने की नौकरी का ऑफर दिया गया। सरफेस माइन में काम करने के बाद कोरी ने अंडरग्राउंड स्विच करने के बारे में सोचा।
माइनर का काम करते हैं कोरी
अब कोरी येरिंगटन शहर में तांबे की खान नेवादा कॉपर में एक अंडरग्राउंड माइनर (खनिक) के तौर पर काम करते हैं। वो खान में सबसे गंदे शख्स के रूप में पहचाने जाते हैं। उनका कहना है कि वेतन बहुत अच्छा है। मैंने साल में 1.60 लाख कमाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जमीन में ड्रिल करके छेद करने के बाद वहां विस्फोटक गिराता हूं।
बिल्कुल भी आसान नहीं है ये काम
कोरी खदान में सुबह 6 बजे काम शुरू करते हैं और शाम 6 बजे तक अंडरग्राउंड ही रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक मैं घर पहुंचता हूं मेंटली और फिजिकली बेहद थक चुका होता हूं। इसके बाद मैं आराम से 20 घंटे तक सोता हूं। ऐसी परिस्थितियों के बावजूद भी मैं अपने काम से बहुत प्यार करता हूं। असल में मैं खदान का सबसे गंदा शख्स हूं।












Click it and Unblock the Notifications